फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 10 February 2022 : नौकरी और बिजनेस के नजरिए से इन 5 राशि के लोगों को शुभ समाचार मिलने के संकेत

Thu, 10 Feb 2022 08:01 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 10 Feb 2022 08:01 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आप अपने व्यापार में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको किसी आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। सायंकाल के समय आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि आज आपको कहीं दर्द आदि भी हो सकता है। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों के लिए अपने गुरुजनों से सलाह लेनी पड़ सकती है, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। संतान के लिए आज आप किसी नए व्यवसाय को कराने की सोच सकते हैं। आज आपको व्यापार में भी अपने प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपकी अपने जीवनसाथी से कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती दिख रही है, इसलिए आज आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा। उनकी बात सुननी व समझनी  होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने भाइयों के साथ आपसी प्रेम रखेंगी। यदि कोई विवाद था, तो वह उसे दूर कर गले मिलेंगे। सायंकाल के समय आपको ससुराल पक्ष के लोगों से भी धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना होगा और धैर्य से काम लेना होगा। आज आपके परिवार में कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों की मदद अवश्य लेनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के सदस्य ही आपके शत्रु बन सकते हैं। आज आप आय के विभिन्न साधनों में भी विनियोग करेंगे। आज आपके वाहन की खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा। आज आप यदि किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे, तो उसमें धन व्यय करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 10 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना था, तो वह आज कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed