फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 09 February 2022: चार राशि के लोगों को मिल सकता है सुनहरा अवसर, मान-सम्मान होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 09 Feb 2022 08:12 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 09 Feb 2022 08:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ खराब रहने वाला है, इसलिए यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके समाधान के लिए आपको डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। योग और ध्यान का सहारा लेकर भी आप उससे बाहर निकल सकते हैं। यदि आपने इसमें लापरवाही की तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज अपने किसी सहयोगी से किसी प्रकार की मदद मांगी है, तो वह भी आज उनको आसानी से मिल जाएगी। आज आपके मन में कुछ ऐसे आइडिया आएंगे, जो आपके व्यापार को तरक्की देंगे, लेकिन आपको उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा व यदि आपने उन्हें किसी से साझा किया, तो वह उनका लाभ ले सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपको सावधानी से चलना होगा। यदि आपको आज किसी निर्णय को लेना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से लें। अपनी बुद्धि व विवेक से ही लें। यदि आज आपने किसी के बहकावे में आकर किसी निर्णय को लिया, तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने किसी परिजन के आने से प्रसन्न रहेंगे, लेकिन उससे आपका धन खर्च भी बढ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन दुखी रहेगा, लेकिन आप अपने मन के समस्याओं को अपने पिताजी से साझा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है, इसलिए आपको यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो उसमें वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन चलाने के कारण किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। आज सायंकाल के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज यदि परिवार के सदस्यों में कोई वाद विवाद भी उत्पन्न हो, तो आपको उसमें संयम को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह बाद में कोई भयंकर रूप ले सकता है। आज अक्समात माता के परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण भागदौड़ अधिक रहेगी और परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 09 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के सभी कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे व जिनके लिए आप अपने किसी सहयोगी से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed