Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 07 June : मिथुन, कर्क और तुला राशि वालों को रहना होगा संभलकर, मकर और कुंभ राशि वालों को मिलेगी सफलता
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा और आपके रुके हुए कार्य भी आज गति पकड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यवसाय के लिए आज आप कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे। यदि कुछ तनाव है तो वहा आज समाप्त होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज सही काम का लोग विरोध करेंगे। जिसके बाद आपका मूड खराब रहेगा। आज आपको संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा नहीं तो आप अपने संसाधन को भी समाप्त कर देंगे। माताजी को आज आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
आज आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके हाथों लाभ के कई अवसर आएंगे,जिनसे आप लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों के हाथ कई काम एक साथ आने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो किसी चोट या रोग के होने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य की भी सुध बुध लेनी होगी।
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा और आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी,जिसके लिए आपको उन्हें डॉक्टर के पास भी लेकर जाना पड़ सकता हैं। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें कोई आपसी वाद-विवाद या क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन या मशीनरी का प्रयोग करते समय आपको सावधानी रखनी होगी। आज आपको नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है। अपने यदि किसी संपत्ति की खरीदारी की योजना बनाई है, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज आपके प्रतिद्वंदी आपको परेशान करने में लगे रहेंगे,लेकिन आपको उनकी ओर ध्यान नहीं देना है बल्कि अपने काम में लगे रहना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे। आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामला चल रहा है,तो उसमें अभी आपको और चक्कर लगाने होंगे,उसके बाद ही सफलता मिलती दिख रही है। नौकरी से जुड़े जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है।