Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
2 of 13
mesh rashifal 2022
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलने से आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको ज्यादा मेलजोल बढ़ाने से बचना होगा,नहीं तो विरोधी इसका पूरा फायदा उठाएंगे। यदि आप अपने किसी रुके हुए काम को लेकर परेशान है,तो वह आज पूरा हो सकता है,जो लोग लोन या किसी व्यक्ति से उधार लेना चाहते हैं,तो उन्हें वह भी आज आसानी से मिल जाएगा।
Aries Weekly Horoscope (03-09 October) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
3 of 13
TAURUS RASHIFAL
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेंगे। यदि परिवार में तनाव चल रहा था,तो उसमें स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको आज अपने किसी लक्ष्य के प्रति पूरा फोकस रखना होगा,तभी वह पूरा हो सकेगा,नहीं तो वह लंबा चल सकता है। आज किसी संपत्ति संबंधित विवाद में जीत मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप आज संतान की शिक्षा से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के संबंधित फैसला लेने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी।
4 of 13
Gemini
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण काम को जल्दबाजी में करने से बचे,नहीं तो आप से कोई गलती हो सकती है। आपको आज किसी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है,इसलिए सावधान रहने की आवश्यकता है। आप आज कुछ पारिवारिक मामलों को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे,लेकिन आपको आज अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार में यदि कोई कलह उत्पन्न हो,तो उसमें आज आपको शांत होकर कोई निर्णय लेना होगा।
5 of 13
Cancer
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने कुछ बड़े लक्ष्यों के प्रति झुकेंगे। जो जिम्मेदारियां आज घर व बाहर आपको मिलेंगी उन्हे बखूबी निभाएंगे और लोगों को अपनी बातों से प्रसन्न रखेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आज आपको मेल मिलाप करने जाना पड़ सकता है। आपको आज किसी पिछली की हुई गलती के लिए माफी मांगनी पड़ सकती है,जिससे बाद वह बात खत्म होगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है।