फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 03-09 October 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi

Aries Weekly Horoscope (03-09 October) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Oct 2022 12:00 AM IST
सार

मेष राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभ और अनुकूल फल देने वाला साबित होगा

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 03-09 October 2022 weekly Aries Horoscope in Hindi
Aries Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष 
विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए बीते सप्ताह के मुकाबले यह सप्ताह अधिक शुभ और अनुकूल फल देने वाला साबित होगा, हालांकि इसके बावजूद आपको करिअर-कारोबार आदि को लेकर किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देना होगा,अन्यथा हाथ आया सुनहरा अवसर आप खो सकते हैं। विशेष रूप से मौसमी बीमारियां आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। जिसके चलते आपको अस्पताल आदि के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इन परेशानियों के बावजूद आपको इस सप्ताह व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। व्यवसाय के विस्तार की कामना पूरी होगी। इष्ट-मित्रों के साथ सौभाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से समय बेहद शुभ है। नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। घर-परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ी बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ साबित होगा। लव पार्टनर की तरफ से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के संंग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: भगवान श्री कृष्ण की प्रतिदिन तुलसी और मिश्री का भोग लगाकर पूजा करें। साथ ही साथ विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

October Horoscope 2022 : अक्तूबर महीने में किसका होगा भाग्योदय, किसे मिलेंगे शानदार मौके? पढ़ें मासिक राशिफल
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed