Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 03 June : मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों की बाधाएं होंगी दूर, कन्या और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी। माता-पिता से आपका कोई वैचारिक मतभेद भी पनपता देख रहा है। आपको बड़े व सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने का मौका मिलेगा जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग और धन लाभ मिलेगा। संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों से समाज में सराहना होगी,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी कुछ पर्सनल समस्याओं को लेकर विवादों में रहेंगे,जिसके बाद लोग उनके ऊपर उंगली भी उठा सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है,क्योंकि वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि व्यवसाय सबंधित कुछ समस्याएं हैं,तो उन्हें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलजुलकर सुलझाना बेहतर रहेगा। आपको खानपान से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आप कुछ खरीदारी करेंगे,जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की ओर से आपको प्रसन्नतादायक समाचार सुनने को मिलेगा,लेकिन भाइयों से चल रहा वाद विवाद आपका लंबा खिंच सकता है,जिसमें आपको किसी से माफी भी मांग ली पड़ सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपको धोखा दे सकता है,जिससे आपको सावधान रहना होगा। गृहस्थ जीवन आनंदमय रहेगा। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं,वह अपने परिवार के सदस्यों से फोन पर बात करेंगे। संतान को धार्मिक कार्य की ओर अग्रसर होते देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।