लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): विवाह या सगाई में बड़े बुजुर्गो के हस्तक्षेप के कारण रूकावट आ सकती है। लव बर्डस के लिए दिन अच्छा है। रोमांस का मौका मिलेगा जीवन साथी के लिये प्रगतिशील दिन रहेगा। आज प्रेमी के ऊपर खर्चा कर सकते हैं।
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):लव रिलेशन में विश्वास और प्रेम बढ़ेगा। जरूरत है लवर पर विश्वास करने की। आपकी अविश्वास की भावना बढ़ते हुए रिश्तों पर रोक लगा सकती है। प्रेमियों के लिये दिन उत्तम है। विवाहित जन की अनबन की सम्भावना है। विदेश में विवाह की इच्छा है तो पूरी होगी।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):घर परिवार के कारण पति पत्नी में झगड़ा हो सकता है। आपका प्रयास रहेगा कि घर में प्रेम बना रहे। जीवनसाथी को अचानक धन लाभ हो सकता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रियता रहेगी। दिमाग में कन्फ्यूजन के कारण गलत निर्णय ले सकते हैं।
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): नये प्रेम सम्बन्धों की शुरूआत जीवन में खुशियाँ लायेगी। किसी भी छोटी बात के कारण लवर के साथ लड़ाई हो सकती है। जीवन साथी के साथ अच्छा व्यवहार यदि नहीं है तो रिश्तों में अनुकूलता नहीं रहेगी। परिवार में धन, आमदनी को लेकर तनाव आ सकता है।