Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 01 May 2022 : इन पांच राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा शुभ, मिलेंगी अपार सफलताएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज के दिन आपका व्यवहारिक दृष्टिकोण कुछ अलग रहेगा और परिवार में आपकी शान बढ़ेगी,क्योंकि आपकी बात का मान रखा जाएगा जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग विदेशों में जाकर बसना चाहते हैं उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन आपको आज अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,क्योंकि उसमें यदि आपको कुछ पुराना रोग चल रहा हैं,तो वह फिर से उभर सकता है। आपको आज जीवनसाथी से चल रहे वाद विवादों को समाप्त करना होगा।
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतरीन रहेगा। सरकारी कामों में पैसा लगाने के आज योग बनते नजर आ रहे हैं और कार्यक्षेत्र में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। जिनको पहचान कर आपको उन पर अमल करना होगा तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। आज यदि आप रुपए-पैसे का लेनदेन करेंगे,तो वह भी सावधानी से करना होगा। आपको किसी से भी कड़वा बोलने से बचना होगा नहीं तो वह आपकी बात का बुरा मान सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
आज का दिन आपके खर्चों में बेतहाशा बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप उसे उन्हें कम करने की कोशिश में लगे रहेंगे,लेकिन वह कम नहीं होंगे। परिवार में आज किसी सदस्य की सफलता पर गर्व होगा व आपके कुल का नाम रोशन होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी,लेकिन खर्चों में अधिकता होने के कारण आपका धन कोष में कमी आ सकती है। आप यदि किसी नए व्यवसाय में हाथ आजमाने की सोच रहे हैं,तो आपको साझेदारी से बचना होगा,नहीं तो पार्टनर आपको धोखा दे सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आप पैसों की जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। आपकी अपने किसी परिजन से कोई बहसबाजी भी हो सकती है। आपको किसी समारोह में तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपको अपनी भाई बहनों से चल रहे अवरोधों को भी समाप्त करना होगा। यदि आप किसी एलआईसी या एफडी आदि में धन संचय करने की सोच रहे हैं,तो अवश्य करें। छोटे व्यापारियों को कार्य क्षेत्र में नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।