Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 01 June : इन 5 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा शुभ, नौकरी में प्रमोशन और भाग्य में होगी वृद्धि
आज के दिन आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान बढे़गा। आप परिवार के किसी सदस्य से ज्यादा अपेक्षा ना करें। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में हाथ आजमाना चाहते हैं उन्हें अभी कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को चलाने की सोच रहे हैं,तो उसमें आपको पार्टनर की सारी बातों को नहीं मानना है। आज आप अपनी किसी समस्या को लेकर हिचकिचाहट में रहेंगे क्योंकि वह समस्या कोई बहुत बड़ी समस्या हो सकती है। आप अपने ऊपर भी कुछ धन व्यय करेंगे,जिसके लिए आप कुछ लैपटॉप और मोबाइल आदि भी खरीद सकते हैं।
आज के दिन आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपको मानसिक तनाव से भी छुटकारा मिलेगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से यदि आज आप धन उधार मांगेगे,तो वह भी आपको आसानी से मिल जायेगा। आज आपके धन,पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पढ़ाई में आपको एकजुट होकर लगना होगा,तभी आप सफलता हासिल कर सकेंगे। यदि परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो,तो उसमें आपको परिवार के सदस्यों से बातचीत व सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। आपको विरोधियों की रणनीति को समझ कर सावधान रहना होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज के दिन आपको फिजूलखर्ची करने से बचना होगा,लेकिन यदि किसी यात्रा पर जाएं,तो सावधान होकर जाए,क्योंकि आपकी किसी प्रिय व मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा व आप अपनी संतान के कुछ बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिन पर आपको लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है।
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रहेगा और कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपको मनोरंजन के अनेक अवसर प्राप्त होंगे,लेकिन आपकी कुछ व्यवसाय की योजनाओं को बल मिलेगा,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप फूले नहीं समाएंगे या अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं,लेकिन पिताजी आपकी किसी भी बात को लेकर नाराज रहेंगे,तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी।