Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 01 July : मिथुन और सिंह राशि समेत इन चार राशि वालों को मिलेगा सितारों का साथ, आय में होगा इजाफा
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने से प्रसन्न रहेंगे,लेकिन आप दोस्तों के साथ खाली समय व्यतीत करने में ना पड़े। मन में उलझनों के कारण आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है। आपके भाई व बहन में से किसी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। आपको कुछ पुरानी चल रही समस्याओं से निजात मिलेगी और आपका रुका हुआ धन भी आपको प्राप्त हो सकता है। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने में ही मस्त मगन होकर अपने कार्य की ओर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे और कई काम एक साथ हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता भी बढ़ सकती है,लेकिन फिर भी आपको यह सोचना होगा किसे पहले करूं या किसे बाद में। यदि आपने साझेदारी में किसी कार्य को चलाया हुआ है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे। आपको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना बेहतर रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कोई कानूनी कार्य आपको परेशान करेगा,जिसके लिए आपको किसी से समझौता करना पड़ सकता है। परिवार में जमीन जायदाद से संबंधित बंटवारा हो,तो उसमें आपको बड़ों के बीच बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी से यदि कोई वादविवाद चल रहा था,तो वह समाप्त होगा। किसी नए कार्य में निवेश करने में परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपको लोगों की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना होगा और अपने काम में ही लगे रहना होगा।
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की अभिलाषा पूरी होगी। आपको नौकरी में भी पदोन्नति प्राप्त होती दिख रही है,लेकिन आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। दोस्तों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे। परिवार के वाद विवाद वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलझेगा। विदेश यात्रा के भी आज योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है। आपका कोई दोस्त आपसे मदद मांग सकता है। पिताजी को यदि कोई रोग था,तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती है।