Today Horoscope in Hindi, 9 September, 2020
Horoscope Today, 9 September 2020: मेष, कन्या और मीन राशियों के लिए अच्छा दिन, बाकी रहें सतर्क
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। पैसों की आवक होगी जिससे आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। सेहत भी मजबूत रहेगी। आपके अंदर पूरा जोश होगा जिससे हर काम को समय से पहले ही पूरा करके अपने पास समय बचा कर रखेंगे और उसे अपने खास लोगों के साथ बिताएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। आप काफी मेहनत भी करेंगे। भाग्य भी अच्छा साथ देगा। पूजा पाठ में मन लगेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा सा तनाव हो सकता है और जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं, उन्हें थोड़ा सावधानी रखना होगा क्योंकि आपके प्रिय किसी बात को लेकर जिद पकड़ सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी जिससे आपके लिए हर काम आसान हो जाएगा। मन में खुशी होगी और दूसरों को भी खुश देखना चाहेंगे, इसलिए दूसरों की भलाई करने की इच्छा जागेगी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा। मेहनत से ही काम चलेगा। इससे जी ना चुराएं। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिनमान बहुत बढ़िया है। आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज घंटो घंटो बातें करेंगे और एक दूसरे के प्यार में वक्त बिताएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में तेजी आएगी जो आपकी परेशानी बढ़ा सकती है।। आप दिल खोलकर खर्च करना पसंद करेंगे दोस्तों पर खर्चा करना आपको ज्यादा पसंद आएगा। इनकम भी अच्छी होगी, इसलिए कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आएगी। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने ऑफिसर्स को खुश रखने में कामयाब होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव में कमी आएगी। आपसी समझदारी बढ़ेगी और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को रिश्ते में किसी भी बात की जल्दबाजी से बचना ही अच्छा होगा, नहीं तो आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इनकम जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी जिससे आपको खुशी होगी और मन में इस हर्ष की भावना से आप अपने प्रिय को भी खुश रखेंगे और अपनी क्रिएटिविटी से उनके लिए कुछ ऐसा करेंगे, जो उनका दिल जीत लेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में रोमांस के बावजूद थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है। आपके जीवन साथी किसी बात को पकड़ कर बैठ जाएंगे और उन्हें समझाना थोड़ा मुश्किल होगा। काम के सिलसिले में दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। सेहत बढ़िया होगी।