फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today, 4 August 2020: मंगलवार को बन रहा है प्रीति योग, इन चार राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा

Tue, 04 Aug 2020 06:07 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 04 Aug 2020 06:07 AM IST
विज्ञापन
horoscope today 4 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, 4 August, 2020                   
  • दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।


horoscope today 4 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहने वाला है। कामों में व्यस्तता के चलते आप अपने शरीर पर ध्यान कम देंगे, जिससे शारीरिक रूप से थकावट हो सकती है। इनकम में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है, इसलिए इस दिशा में विशेष प्रयास करें। आप धार्मिक आचरण करेंगे और सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।परिवार का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपको खुशियां मिलेंगी और आपका जीवन साथी आपको कोई ऐसी युक्ति बताएगा जो आपको धन लाभ देगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन काफी बेहतर रहने वाला है।
horoscope today 4 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। दोपहर बाद आप अपने ऑफिस में कोई नया परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आप और भी मजबूती से अपना पक्ष अपने वरिष्ठ के सामने रख सकें। काम के सिलसिले में दिन काफी बेहतर रहने वाला है।पारिवारिक जीवन भी खुशी देगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज जीवन साथी के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें बेहतर नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
horoscope today 4 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। दोपहर तक की स्थितियां कमजोर रहेंगी, स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा और कामों में रुकावट आ सकती है, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां पूरी तरह से बदल जाएंगी। भाग्य मजबूत होगा और आपके अटके हुए काम बनने लगेंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे, जिसमें आपको खुशी मिलेगी। किसी खास व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशायाँ आएंगी तथा दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
विज्ञापन
horoscope today 4 august 2020 in Hindi: Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
  • आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जीवनसाथी से संबंधों में कुछ तनाव मिल सकता है लेकिन जैसे जैसे समय आगे बढ़ेगा आपकी मनोदशा बदलेगी। ससुराल पक्ष में किसी समारोह में जाने का मौका मिल सकता है। उन से अच्छे संबंध बनेंगे और प्रेम पूर्वक दिन बिताएंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के संबंध में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिनमान अनुकूल रहेगा। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed