दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग की बात करें तो आज पौष माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रेवती नक्षत्र है। चंद्रमा आज मीन राशि में स्थित है।
पढ़ें 3 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार जरूर होगा। फिर भी ठंड से बचने का प्रयास आवश्यक है। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। बेहतर होगा अपने काम से काम रखें और दूसरों के काम में टांग ना डालें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा।
3 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन आमदनी के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। परिवार में भी प्रेम की गंगा बहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। प्यार के मामलों में आपको सावधानी से काम लेना चाहिए। आपका चोरी छुपे किया जाने वाला प्यार सबके सामने आ सकता है जिससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन कमजोर रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। सुख सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा जिससे मन दुखी हो सकता है, लेकिन शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई चोट या पेट दर्द परेशान कर सकता है। दांपत्य जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा लेकिन यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन में उथल-पुथल मच सकती है।
5 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
दिन की शुरुआत बेहतरी के साथ होगी। खर्चों पर लगाम लगेगी। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। आज कहीं बायोडाटा भेजने से लाभ मिल सकता है। खर्चे बढ़े हुए होंगे, लेकिन आप अपने विरोधियों को धूल चटा देंगे। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है।