फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 मई राशिफल: ये चार राशि वालों के लिए शानदार रहेगा मंगलवार, धन लाभ की है प्रबल संभावना

Tue, 26 May 2020 10:47 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 26 May 2020 10:47 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 26 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Today Horoscope in Hindi, May 26, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 26 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 26 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके काम करने की काबिलियत बढ़ेगी और आप नई नई महत्वाकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ेंगे। यात्रा के लिए दिनमान अच्छा नहीं है। आपको परिवार के छोटों से कुछ समस्या हो सकती है। धार्मिक आचरण करेंगे। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको उसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है और जो लोग शादीशुदा हैं, उनके गृहस्थ जीवन में खुशी भरे पल आएंगे।

Horoscope Today 26 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन थोड़ा मध्यम फलदायक रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और इनकम में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मानसिक रूप से काफी बेचैन रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में दिनमान बढ़िया रहेगा और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल भी आपके पक्ष में रहेगा। गृहस्थ जीवन जीने वाले लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 26 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बहुत ध्यान से रहने वाला है। आज कोई भी बड़ा निर्णय न लें, नहीं तो उससे आपका नुकसान हो सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव बना रहेगा लेकिन प्रेम जीवन जीने वाले को खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में नतीजे ठीक-ठाक मिलेंगे और परिवार के लोग आपके मान सम्मान को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। सामाजिक कामों से जुड़ेंगे। मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन सेहत कमजोर रह सकती है। असमंजस की स्थिति आपको बड़े काम करने से रोकेगी। खुद पर भरोसा रखें।

विज्ञापन
Horoscope Today 26 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चे हद से ज्यादा बढ़ सकते हैं और आप मानसिक रूप से भी काफी परेशान रह सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे और नौकरी में भी दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिनमान ज्यादा अनुकूल नहीं है लेकिन दांपत्य जीवन जीने वालों को आज जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का माहौल भी आपको खुशी देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed