Daily Horoscope, February 23: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
{"_id":"5e5118ce8ebc3ef3982f3e02","slug":"horoscope-today-23-february-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"23 फरवरी राशिफल: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़े दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
23 फरवरी राशिफल: आज अमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़े दैनिक राशिफल
Sun, 23 Feb 2020 12:49 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
rashifal
- फोटो : rashifal
rashifal 2020
मेष राशि
- आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा लेकिन कार्यस्थल पर किसी से भी झगड़ा ना करें क्योंकि आज आपको अपमान का घूंट पीना पड़ सकता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा जिससे आपको कुछ परेशानी हो सकती है। भाग्य का साथ मिलेगा क्योंकि भाग्य का सितारा बुलंद है। किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार का वातावरण भी परेशानी दे सकता है लेकिन आपकी इनकम बढ़ेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।
rashifal 2020
वृष राशि
- आज आपका मन काफी खुश रहेगा। जिस काम को भी करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में सफलता काफी अच्छे तरीके से आपको मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव कम होगा और जीवनसाथी से आपकी बातचीत बेहतर बनेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है और आपको रोमांस करने का अच्छा अवसर मिलेगा। भाग्य मजबूत होगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ सकती है। खर्चों में कमी होगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन राशि
- आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपकी इनकम में थोड़ी कमी हो सकती है लेकिन कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे, उनकी उनके जीवनसाथी से बातचीत होगी और कोई समस्या चली आ रही है तो दूर हो जाएगी। काम के क्षेत्र में भी आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे लेकिन स्वास्थ्य कमजोर होगा फिर भी भाग्य के सहारे कुछ काम बना पाएंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ हो सकता है।
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क राशि
- आपके लिए आज का दिन तनावपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद लाभ प्राप्ति के उद्देश्य से अच्छा रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्य मजबूत बनेगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे लेकिन दांपत्य जीवन में परेशानियों के चलते जीवनसाथी से लड़ाई झगड़ा हो सकता है, उनका स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं उन्हें भी आज थोड़ा संभल कर चलना होगा। समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा।