Today Horoscope in Hindi, April 22, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
22 अप्रैल राशिफल: बुधवार को ग्रह नक्षत्र के शुभ योग से इन पांच राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, भाग्य में होगी वृद्धि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। खर्चों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। व्यवहार में नम्रता बढ़ेगी आप अपनी कार्यकुशलता के कारण अपने कामों में सफलता अर्जित करेंगे। काम के सिलसिले में आपके प्रयास सार्थक होंगे लेकिन किसी से झड़प होने की संभावना रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय बीतेगा। आपका प्रिय अपनी शान ओ शौकत दिखा सकता है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा लेकिन जीवन साथी परिवार के काम आएगा।
आज का दिन आपके लिए थोड़ा परेशानी जनक हो सकता है क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी और इनकम थोड़ी कम होगी, जिससे स्थितियों में तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल काम होगा, लेकिन परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे काम आसानी से बनेंगे। भाग्य का सितारा बुलंद रहेगा जिससे कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। आज अपनी देखभाल पर ध्यान देंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में भी रोमांस करने के अवसर मिलेंगे।
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। इनकम बढ़ेगी और किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आपको मान सम्मान के रूप में कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। सेहत बढ़िया रहेगी। आप मौज मस्ती पर जी खोलकर पैसा खर्च करेंगे। प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको बेवजह की चिंता परेशान कर सकती है।
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा, जिससे कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपके कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आप अपनी किसी पुरानी गाड़ी को बेचने के बाद पैसा अर्जित करने का विचार कर सकते हैं। खर्चे बेवजह बढ़ेंगे। मानसिक तनाव में कमी आएगी। प्रेम जीवन में प्यार बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन तनाव से भरपूर रहेगा।