फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 मई राशिफल: जानिए गुरुवार के दिन क्या कहता है आपके भाग्य का सितारा

Thu, 21 May 2020 08:34 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 21 May 2020 08:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 21 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, May 21, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 21 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 21 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा आपके अंदर गजब की उर्जा रहेगी जिसकी वजह से आप हर काम को बहुत अच्छे से करेंगे। इसका असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ेगा जहां आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अच्छे प्रयास करेंगे और आपके दांपत्य जीवन में सुख की भरमार रहेगी। आज का दिन अपने जीवनसाथी और स्वयं के साथ बिताना पसंद करेंगे। काम के सिलसिले में आपको आज थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। प्रेम जीवन में तनावपूर्ण स्थितियों का निर्माण हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें।

Horoscope Today 21 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा क्योंकि आप बीमार पड़ सकते हैं।  शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में कुछ तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी और जीवनसाथी काफी गुस्से में हो सकता है इसलिए सोच समझकर ही कोई बात कहें। आपका प्रेम जीवन काफी बेहतर तरीके से चलेगा। काम के सिलसिले में सफलता मिलेगी जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। पारिवारिक खुशियों से स्वयं का आत्मविश्वास लौटेगा और आप मजबूत बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 21 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा सेहत के प्रति लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है और आप बीमार पड़ सकते हैं। इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपके प्रेम जीवन में भी खुशी रहेगी। आप अपने प्रिय के साथ सुकून से समय बिताएंगे। इसके अलावा दांपत्य जीवन को लेकर स्थितियां पहले के मुकाबले सुधरेंगी और आप अपने वैवाहिक सुख को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे। आज आपका पूजा-पाठ और आध्यात्मिक गतिविधियों पर जोर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 21 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें और शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनावपूर्ण स्थितियां बनेंगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर  दिक्कत हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें भी थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि आज आपका प्रिय काफी भावुक होगा और जरा सी बुरी बात नहीं है उन्हें बहुत बड़ी महसूस हो सकती है। पारिवारिक जीवन शानदार होगा और आप अपनी ओर से सबको खुश रखने का प्रयास करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने काम पर ध्यान देंगे जिससे अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed