Today Horoscope in Hindi, April 21, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
21 अप्रैल राशिफल: जानें क्या मंगलवार का दिन आपके लिए रहेगा भाग्यशाली, पढ़ें दैनिक राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज फिर खर्चे काफी रहेंगे, जिससे इनकम को सही तरीके से लगा पाना आपको परेशान करेगा। आपके अंदर किसी बात को लेकर स्वयं पर आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आपके काम बनने लगेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी और धन किसी खास जरिए से आएगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन समय अभी ज्यादा अच्छा नहीं है, इसलिए लोगों से दूरी बनाए रखें। प्रेम जीवन में आपका प्रिय आपसे प्रभावित होगा और शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में थोड़ी सी दिक्कत आ सकती है।
आपकी इनकम आज काफी अच्छी रहेगी और जो काम आपने सोचे थे, एक-एक करके आप उन सब को निपटा लेंगे, इससे आप काफी तनाव मुक्त हो जाएंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको ऑफिस के काम से कहीं दूर भेजने की तैयारी हो सकती है लेकिन संभव है कि वह आपकी पसंद की जगह हो। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके प्रयासों से काम आगे बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान बहुत अच्छा है, प्रेम बढ़ेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में भी आज का दिन मंगलमय रहेगा।
आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा।अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और इसलिए पुराने पेंडिंग पड़े कामों को भी आज निपटा पाएंगे। इससे आपको यह समझने का मौका मिलेगा कि क्या काम बाकी है और क्या आप कर चुके हैं। स्थिति स्पष्ट होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। सेहत कमजोर रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इनकम भी अच्छी होगी। प्रेम जीवन में दिक्कते रहेंगी। शादीशुदा लोगों को अपने जीवन साथी की सेहत पर ध्यान देना होगा।
मानसिक तनाव दूर भागेगा। आप में चुस्ती और स्फूर्ति देखने को मिलेगी। भाग्य का सितारा प्रबल होने से कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उसमें अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी काम में मजा आएगा। प्रेम जीवन के लिए रोमांस भरा दिन है। शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी के व्यवहार में आ रहे बदलाव से कुछ परेशानी होगी लेकिन यह थोड़े समय के लिए है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें।