Today Horoscope in Hindi, April 2, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि और पुर्नवसु नक्षत्र है। दिन गुरुवार है और चंद्र ग्रह मिथुन राशि में स्थित है।
2 अप्रैल राशिफल: गुरुवार को इन पांच राशि वालों के जीवन में आएंगी कठिनाइयां
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आपका आज का दिन उतार चढ़ाव के बीच गुजरेगा। काम के सिलसिले में थोड़ा सावधानी रखनी होगी, किसी से झड़प हो सकती है और इसका असर आपके काम पर पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी तनाव देखने को मिलेगा लेकिन शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा। उनका जीवन साथी परिवार के साथ मिलकर अच्छे निर्णय लेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे और उन्हें अपने प्रिय से बात करने के मौके मिलेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी और जो लोग किसी प्रेम जीवन में हैं, उन्हें भी अपने प्रिय संग अपने मन की गांठे खोलने का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपनी बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए हर काम को आसान बना लेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन परिवार के किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य आपको परेशानी में डाल सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खासतौर पर आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा क्योंकि कोई चोट या दुर्घटना हो सकती है अथवा बीमार पड़ सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और मानसिक तनाव बढ़ा रहेगा। इसका असर दांपत्य जीवन को खराब करेगा और जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जीने वाले को अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपको अपने काम के सिलसिले में अच्छे और बेहतर नतीजे हासिल होंगे। आप मन लगाकर काम करेंगे और आपकी प्रशंसा भी होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी और आप बीमार हो सकते हैं। सर्दी खांसी जैसी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नींद आने की समस्या भी हो सकती है, जिसमें आपको ज्यादा नींद आए। खर्चों पर आपको लगाम लगानी पड़ेगी, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन कमजोर रहेगा। आपको अपने जीवन साथी की सेहत का भी ध्यान रखना होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय मेहनत करना जरूरी होगा।