वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को पापी, छाया और मायावी ग्रह माना जाता है। राहु हमेशा ही उल्टी चाल चलते हैं। राहु का कारक तत्व की बात करें तो यह अचानक से मिलने वाला सफलता, भ्रम, दुविधा, राजनीति और महत्वाकांक्षा से संबंधित होता है। राहु मौजूदा समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं और इस साल के अंत में यानी दिसंबर में कुंभ राशि की अपनी यात्रा का विराम देते हुए मकर राशि में प्रवेश करेंगे। पंचांग गणना के अनुसार, राहु 5 दिसंबर 2026 को मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जो 23 जून 2028 तक इसी राशि में रहेंगे, फिर धनु राशि में गोचर करेंगे। राहु के मकर राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशि वालों के जीावन में अचानक से परिवर्तन के योग हैं। आइए जानते हैं राहु के मकर राशि में गोचर करने से किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
शनि की राशि में राहु करेंगे प्रवेश, 5 दिसंबर के बाद इन राशियों पर मेहरबान होंगे छाया ग्रह राहु
साल 2026 के आखिरी महीने में पापी ग्रह राहु कुंभ से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ राशियों वालों के लिए आने वाले दिन शुभ और लाभकारी रहेंगे।
मेष राशि पर प्रभाव
5 दिसंबर को राहु के मकर राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। राहु का गोचर मकर राशि करने से यह आपकी कुंडली के दशम भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे आपके कार्यक्षेत्र में कई तरह का महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में शुभ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काम में नई सफलताएं और नई तरह उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नौकरी और व्यापार में अच्छी सफलता होगी जिससे आपको आने वाले दिनों में राहत मिलेगा। बिजनेस में विशेष लाभ प्राप्ति के योग हैं। समाज में आपके पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
राहु का मकर राशि में गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह गोचर नवम भाव में होगा जिससे आपके भाग्य में वृद्धि और उन्नति के योग हैं। उच्च शिक्षा में कोई महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आप बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अचानक से कोई बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपको खुशी होगी।
आने वाले दिनों में राहु का गोचर कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में राहु का गोचर पंचम भाव मे होगा जिससे आपको काफी राहत मिलेगी। नए-नए लोगों से मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा और इस दौरान कोई बड़ी उपलब्धि और मुकाम हासिल हो सकता है। अचानक से लाभ प्राप्ति के अवसरों में इजाफा होगा। लेकिन आपको लेन-देन के मामलों में थोड़ा संयम बरतना होगा।
मकर राशि वालों के लिए राहु का गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपकी राशि में राहु का लग्न भाव में आना काफी लाभकारी और शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपके जीवन में कई बड़े और महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा आने वाले दिनों में होगा। इस दौरान आपको आयात-निर्यात में अच्छे मौके मिल सकते हैं।