फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 मई राशिफल: मंगलवार को इन सात राशि वालों को रहना होगा सावधान, ग्रह नक्षत्र के हैं अशुभ संकेत

Tue, 19 May 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 19 May 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 19 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, May 19, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 19 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 19 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपने व्यवहार में कुछ हल्के-फुल्के बदलाव महसूस होंगे। आप ज्यादा सशक्त होकर काम को करना चाहेंगे लेकिन मानसिक परेशानी आपको रोक सकती है। किसी बात को लेकर आप कुछ समय से परेशान चल रहे हैं, उसे सबसे पहले हल करें ताकि इस से बाहर निकल पायें। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे आपके इंतजार में रहेंगे। इनकम बढ़ेगी और बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में भी शुभ समाचार मिलेंगे।

Horoscope Today 19 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आप हर काम को और भी अच्छे ढंग से करेंगे। सेहत मजबूत रहेगी जिससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इच्छाशक्ति भी मजबूत होगी। आपके कार्य भार में बढ़ोतरी होगी। व्यापार भी लाभ देगा। गृहस्थ जीवन में रोमांस और प्यार के अवसर रहेंगे। एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करेंगे। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को अपने प्रिय की क्रिएटिविटी देखकर खुशी होगी और कुछ नया सोचेंगे जिससे भविष्य को सुंदर बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 19 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने काम पर पूरा ध्यान देंगे। काम में मेहनत करके अपने आप को साबित करेंगे। खर्चों में बढ़ोतरी रहेगी। कुछ लोग विदेश जाने के बारे में विचार करेंगे और कुछ लोग जो पहले से विदेश में हैं उन्हें अपने देश लौटने का मौका मिलेगा। इनकम में बढ़ोतरी करने के लिए आप को और अधिक ध्यान से काम करना होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को प्रिय का साथ मिलेगा और आपका रिश्ता खुशनुमा बनेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 19 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा जिससे आपके रुके हुए काम भी होंगे और आपकी स्थिति मजबूत होगी। इनकम में भी बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में खुशनुमा समय रहेगा और एक दूसरे के साथ खुशी भरे पल बिताएंगे। घंटों फोन पर बातचीत करेंगे और रिश्ते में दूरी का एहसास एक दूसरे को नहीं होने देंगे। गृहस्थ जीवन भी शांतिपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है परंतु मेहनत करना जारी रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed