फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

19 जनवरी राशिफल: इन चार राशि वालों को सुकून देने वाला होगा रविवार, बाकी भी जान लें अपना हाल

Sun, 19 Jan 2020 05:44 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 19 Jan 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 19 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।





पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 19 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।

Horoscope Today 19 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार में आपको अच्छे परिणाम हासिल होंगे और कुछ लोगों को अपने बिजनेस पार्टनर के साथ किसी डील पर साइन करने का फायदा मिलेगा। जीवनसाथी से भी आपके संबंध बेहतर बनेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए भी दिन अनुकूल है। परिवार का आपको सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। तभी जाकर उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। परिवार के बुजुर्गों से अच्छा व्यवहार आपको सम्मान दिलवाएगा।

Horoscope Today 19 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके खर्चों में जो बढ़ोतरी चल रही थी शाम होते-होते अब उसमें कमी आएगी। दांपत्य जीवन में आज का दिन आप बेहतर तरीके से गुजारेंगे और शाम के समय अपने जीवन साथी को साथ लेकर बाहर खाने पर जा सकते हैं जिससे आपका रिश्ता बेहतरीन होगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी सूचना मिल जाएगी जिससे उन्हें काफी हर्ष होगा। माता पिता का आशीर्वाद आपके कामों में सहायक बनेगा। कुछ लोग विदेश जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 19 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

आपके लिए दिन काफी अनुकूल रहेगा, लेकिन शाम होते-होते स्थितियों में बदलाव आएगा और खर्चे कुछ अधिक हो सकते हैं जिसमें आप विशेष रूप से अपना कोई लेन-देन चुकता करने के लिए अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन जो लोग दांपत्य जीवन में तनाव का सामना कर रहे थे उन्हें अब उस से मुक्ति मिलेगी। आपके काम में आपको किसी बात को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ेगा, लेकिन यदि आप व्यापार करते हैं तो इनकम काफी बढ़िया रहेगी और आपको पैसों का लाभ होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 19 January 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

दिन घर में सुख सुविधाओं के बीच में बीतेगा। परिवार को समय देंगे और  परिवार के लोगों के सुख दुख की बात सुनकर उनका ध्यान रखेंगे जिससे आपका सम्मान परिवार वालों की नजर में बढ़ेगा। शाम को अपनी संतान के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है। परिवार में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी खर्चों में कमी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से बीतेगा लेकिन शाम होते-होते स्थितियां बेहतर हो जाएंगी। आज आप अपने प्रिय को कोई तोहफा भी दे सकते हैं, जिससे उनका मन खिल उठेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed