{"_id":"5df9f0cd8ebc3e880c79cb27","slug":"horoscope-today-19-december-2019-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"19 दिसंबर 2019 का राशिफल: गुरुवार के दिन गुरु बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
19 दिसंबर 2019 का राशिफल: गुरुवार के दिन गुरु बदलेंगे इन 3 राशियों का भाग्य, पढ़ें दैनिक राशिफल
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Thu, 19 Dec 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
19 दिसंबर का दैनिक राशिफल
- फोटो : Rashifal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। चंद्रमा कन्या राशि में है और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है। जबकि सूर्य ग्रह धनु राशि में स्थित है।
पढ़ें 19 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर कहा जा सकता है। कार्य में सफलता मिलते मिलते अटक सकती है, इसलिए अधिक प्रयास करना आवश्यक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति रहेगी, लेकिन सुदूर यात्रा पर जाने से कार्य में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन में सुख और शांति की बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों के साथ मिलकर कोई काम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आज का दिन उनसे मिलने के लिए अनुकूल नहीं है।
3 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन स्वास्थ्य को छोड़कर अन्य लगभग सभी कार्यों में बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने काम से संतुष्टि मिलेगी, इससे अधिक आपको क्या चाहिए। सुख की प्राप्ति होगी परिवार में मन लगेगा, लेकिन माताजी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। शत्रु पर भारी पड़ेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर नतीजे मिलेंगे। संतान से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में बेहतरी के लिए आज का दिन उत्तम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है और आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपकी व्यस्तता देखते ही बनेगी और दांपत्य जीवन में भी आपको अधिक समय देना पड़ेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी। सभी लोग मिलजुल कर रहेंगे। माताजी किसी नई बात को लेकर आपसी विचार विमर्श कर सकती हैं। संतान के लिए दिन अधिक अनुकूल नहीं है, उन्हें ज्वर आ सकता है। प्रेम के मामले में आज का दिन कमजोर है। आमदनी लेकिन बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने की प्लानिंग चलेगी। इसके साथ ही साथ अपने विरोधियों पर आप बेहतर तरीके से लगाम लगा पाएंगे। खर्चे थोड़े अधिक होंगे, लेकिन आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आमदनी भी बेहतर रहेगी। प्रेम जीवन में आपको अच्छे फल मिलेंगे और प्रियतम के साथ वक्त बिता कर उनसे कुछ खास बातें करेंगे, जो आपके भविष्य के लिए बेहतर राह दिखाएंगी। दांपत्य जीवन में प्रेम की बढ़ोतरी होगी और अपने जीवन साथी के साथ अनुकूल समय बिताने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।