Today Horoscope in Hindi, April 18, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 18 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन शुक्ल योग बन रहा है।
18 अप्रैल राशिफल: शनिवार के दिन बन रहा है ये शुभ योग, इन छह राशि वालों को होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने में कामयाब रहेंगे। आपकी क्रिएटिविटी आज सर चढ़कर बोलेगी और अपनी कला का परिचय लोगों को देंगे। आपको आज अच्छी इनकम भी होगी। काम के सिलसिले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। आपका खुद पर आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन आपके व्यवहार में कुछ घमंड भी झलकेगा। यह आपके दांपत्य जीवन में दिक्कतें पैदा कर सकता है। प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज बेहतरीन नतीजे मिलेंगे। आपको धन का लाभ होगा।
खुद के लिए कुछ नया करने की सोचेंगे। अपने और अपने शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने की दिशा में प्रयास करेंगे। आपकी इनकम अच्छी रहेगी लेकिन उससे कामों को लेकर आपके पहले से ही प्लान बने हुए हैं, जो आप से काफी खर्च कराएंगे। संतान को लेकर यह सप्ताह शांतिपूर्ण रहेगा और उनसे आपको संतुष्टि हासिल होगी। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा तथा रोमांस के अवसर आएंगे। यदि आप प्रेम जीवन में हैं तो अपने प्रिय की बातें सुनने और समझने का मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से बचें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आप आज के दिन को अच्छा बनाने का पूरा प्रयास करेंगे। भाग्य में कुछ कमी के चलते कुछ कार्य अटक सकते हैं लेकिन इनसे परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी बुद्धि और कौशल का परिचय देते हुए कई कामों का आसानी से हल निकालेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र से लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी जान पहचान समाज के कुछ महत्वपूर्ण लोगों से हो सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज कुछ दिक्कतें पेश आ सकती हैं।
आज का दिन आप की चिंताओं को बढ़ाने वाला साबित होगा। किसी बात को लेकर अंजाना डर आपको परेशान कर सकता है लेकिन वह निराधार ही होगा। सेहत का ध्यान रखें और पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी लेकिन वे बड़ी समस्याएं नहीं हैं और अल्पकालीन हैं, इसलिए आप निश्चिंत रह सकते हैं। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अपने प्रिय से प्यार भरी बातें करने के बहुत मौके मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपका महत्व बढ़ेगा और आपके काम की सराहना होगी। कुछ लोगों को अच्छे काम के लिए सम्मानित किया जा सकता है।