फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

17 अप्रैल राशिफल: आज इन सात राशि के लोगों को मिलेगा तनाव से छुटकारा, समस्याएं होंगी दूर

Fri, 17 Apr 2020 11:34 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 17 Apr 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 17 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, April 17, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज वैशाख कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और धनिष्ठा नक्षत्र है। आज दिन शुक्रवार है और चंद्र ग्रह मकर राशि में स्थित है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 अप्रैल 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 17 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अपने काम को लेकर आप काफी आशंकित रह सकते हैं लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह आपका एक डर है। दोपहर बाद स्थिति आपके पक्ष में खड़ी नजर आएंगी और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको अपने कार्यालय में सावधानी बरतनी चाहिए और बहस बाजी को छोड़कर लोगों की राय सुनना पसंद करें। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें आज अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपका प्रिय आपको पसंद करेगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में उनका व्यवहार बाधा बन सकता है।

Horoscope Today 17 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आपकी राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप भविष्य के लिए किसी बड़ी यात्रा की प्लानिंग करेंगे और अपने मकान या फिर दुकान के कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू करवाने पर विचार कर सकते हैं। आपके मन में अच्छी भावनाएं रहेंगी और काफी हल्का महसूस करेंगे। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय अपने दिल के राज आपके सामने स्पष्ट करेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 17 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत कुछ कमजोर होगी। आप मानसिक तनाव से त्रस्त होंगे और सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको काफी अच्छा महसूस होने लगेगा। काम के सिलसिले में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी इनकम बहुत अच्छी रहेगी और जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें बहुत अच्छा बेनिफिट मिल सकता है। प्रेम जीवन में कुछ तनाव देखने को मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 17 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन दोपहर बाद आप चिंताओं में घिर जाएंगे और स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे। शारीरिक कमजोरी आपको थकान का अनुभव कराएगी। व्यापार करने वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है लेकिन अपने पार्टनर से झगड़ा करने से बचें। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस के लिए जाना जाएगा और आप यदि शादीशुदा हैं तो जीवन साथी की बिगड़ती हुई सेहत आपकी परेशानी को बढ़ा सकती है। काम के सिलसिले में आप की तूती बोलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed