{"_id":"5df5e1678ebc3e87b3688f12","slug":"horoscope-today-16-december-2019-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"16 दिसंबर 2019 का राशिफल: सोमवार के दिन इन 3 राशि वालों को हो सकती है मुश्किल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
16 दिसंबर 2019 का राशिफल: सोमवार के दिन इन 3 राशि वालों को हो सकती है मुश्किल
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Mon, 16 Dec 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 13
राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज के पंचांग की बात करें तो आज आश्लेषा नक्षत्र और धनु संक्रांति है। आज से ही खरमास प्रारंभ हो रहा है।
पढ़ें 16 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
राशि
परिवार में सुख और शांति की वृद्धि होगी और आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। केवल इतना ही नहीं, कार्य क्षेत्र में भी आज का दिन काफी उत्पादक रहेगा और आप निजी और पेशेवर जीवन में सामंजस्य रख पाएंगे। महिलाओं के प्रति अच्छा व्यवहार आपको सभी क्षेत्रों में सम्मान दिलाएगा। सुख की अनुभूति होगी। मानसिक तनाव में कमी होगी। संतान सुखी रहेगी और प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव बना रह सकता है।
3 of 13
राशि
अपनी तीव्र बुद्धि और विलक्षण कार्यकुशलता की बदौलत आज के दिन को बेहतर बना पाएंगे। अपनी किसी हॉबी को भी आगे बढ़ाने का काम कर सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। छोटे भाई बहनों के सहयोग से किसी काम में बेहतर सफलता मिलेगी। पिता जी को मान सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रूप से चलता रहेगा। कार्य क्षेत्र में सहयोगी आपके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
उत्तम व्यंजनों का स्वाद उठाएंगे। गुप्त सुखों की लालसा में बढ़ोतरी होगी। इस पर अंकुश लगाना भी आवश्यक होगा। प्रेम के मामलों में रोमांस की वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर हो सकता है। कुटुंब में सुख शांति का अनुभव होगा और अपनी वाणी के बल पर आप लोगों का मन मोह लेंगे। यदि आप संगीत के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहने वाला है।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी और चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आश्वस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा आपको उचित मुकाम दिलवाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।