फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 अप्रैल राशिफल: गुरुवार को इन छह राशि के लोगों की होंगी चुनौतियां कम, धन योग की है संभावना

Thu, 16 Apr 2020 12:01 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 16 Apr 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 16 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, April 16, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।

Horoscope Today 16 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
खुद के काम पर ध्यान देंगे, जिससे काम में रुकी हुई रफ्तार वापस लौट आएगी और आपको लाभ होगा। आज अपने ऊपर अजीब सा अभिमान हो सकता है, इससे बचना ही अच्छा होगा। दूसरों को भी महत्व दें। समाज में लोकप्रियता बढ़ेगी और सम्मान मिलेगा। अच्छा भोजन करेंगे। नए वस्त्र खरीदने का विचार कर सकते हैं। यात्रा में समस्या होगी। व्यापार में नए अनुबंध के लिए प्रयास करेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन जीने वालों को तनाव का सामना करना पड़ेगा।

Horoscope Today 16 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
खुद पर ज्यादा ध्यान देंगे और अच्छा खासा खर्चा भी कर सकते हैं, जिससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। अपनी वाणी से लोगों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छा समय मिलेगा और उनका प्रिय उनसे बातें करेगा और अपने मन की सभी समस्याओं को उनके सामने रखेगा, जिससे एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। काम के सिलसिले में दिन सामान्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 16 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
सेहत में परेशानी बनी रह सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान दें और जरा भी लापरवाही ना करें। सुखों के प्रति भागना आपको आर्थिक चुनौतियों में फंसा सकता है। समाज में आपकी इच्छा शक्ति के कारण कुछ नया कार्य करना आपको प्रशंसा का पात्र बनाएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने जीवन साथी से कुछ ऐसी बातें जानने को मिलेंगी, जिनसे आपका रिश्ता और बढ़िया हो जाएगा। नौकरी में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today 16 April 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
घर परिवार के बारे में काफी सोच विचार करेंगे। व्यापार में अच्छा मुनाफा हाथ लगेगा। इनकम बढ़ेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके प्रमोशन के चांस बन सकते हैं लेकिन घमंड में आकर किसी को बुरा भला ना कहें। विरोधियों से सावधान रहें। प्रेम जीवन में रोमांस का मौका आएगा। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में अच्छे समय की अनुभूति होगी लेकिन जीवन साथी बीमार हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed