फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 मई राशिफल: गुरुवार को सूर्य का राशि परिवर्तन, इन छह राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Thu, 14 May 2020 07:45 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 14 May 2020 07:45 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 14 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Today Horoscope in Hindi, May 14, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 14 मई 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

Horoscope Today 14 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा एकनिष्ठ होकर काम करेंगे जिससे काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी और इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रह सकता है जिसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा।

Horoscope Today 14 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप काफी धर्म-कर्म के काम करना पसंद करेंगे। गरीबों को भोजन देना या पूजा पाठ करना। इस तरह के काम आपको बहुत पसंद आएंगे। गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे। साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा। प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपका प्रिय आपको खुश रखेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। काम के सिलसिले में आप की पकड़ मजबूत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 14 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।कार्यों में रुकावट से आपको परेशानी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी। सेहत का ध्यान रखें। विरोधियों से सावधान रहें। काम के सिलसिले में कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत से काम करें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today 14 May 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप एक नए अवतार में नजर आएंगे। खुद को बहुत हल्का फील करेंगे। आसपास के लोगों को प्यार करेंगे। नौकरी पेशा लोगों को काम में सफलता मिलेगी। आपके काम में तरक्की होगी। आपको प्रमोशन मिल सकता है और आपकी छवि भी मजबूत होगी। बॉस भी आपकी तारीफ करेगा। दोस्तों के साथ बातचीत करके घुलने मिलने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed