{"_id":"5df36d968ebc3e88043932c5","slug":"horoscope-today-14-december-2019-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"14 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 7 राशि वालों के लिए खास होगा शनिवार, भाग्य का मिलेगा साथ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
14 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन 7 राशि वालों के लिए खास होगा शनिवार, भाग्य का मिलेगा साथ
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 13
14 दिसंबर का राशिफल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दैनिक राशिफल | आज का राशिफल
दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल चंद्रमा की स्थिति का अनुमान लगाकर निकाला जाता है। 14 दिसंबर को सूर्य और चंद्रमा से ब्रह्रा योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा आज यानि 14 दिसंबर को पुनर्वसु और त्रिपुष्कर योग बन रहा है।हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब होंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
पढ़ें 14 दिसंबर 2019 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
2 of 13
राशि
आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिमाग से ज्यादा दिल की सुनेंगे और इसका आपको लाभ मिलेगा। दिन का उत्तरार्ध काफी अनुकूल है। इसलिए कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय दोपहर बाद ही लें।परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह बढ़ेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और परिवार एकजुट रहेगा। कार्य क्षेत्र के लिए भी आज का दिन उत्तम है।
3 of 13
राशि
धन संबंधित मामलों में सतर्कता का परिचय देना होगा। किसी अवैध स्रोत के जरिए धन प्राप्ति का प्रयास ना करें। शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस होगी। मानसिक तनाव बना रहेगा। कार्य में कुछ विलंब के बाद सफलता मिलेगी। किसी रमणीक स्थल या किसी नदी किनारे जाने का योग बनेगा, जिससे मन को शांति का एहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
मिथुन
आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। लोग आपकी ऊर्जा की वजह से आपके मुरीद बनेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य जीवन में सुख के पल आएंगे। दोपहर बाद स्थिति में बदलाव होगा और आमदनी में इजाफा होने का कोई बेहतर योग बनेगा। परिवार के प्रति समय व्यतीत करेंगे और किसी अच्छे व्यंजन का लुत्फ उठाएंगे।
विज्ञापन
5 of 13
राशि
किसी कारणवश आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार को समय कम दे पाएंगे। राहु का प्रभाव होने से मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।