Today Horoscope in Hindi, April 13, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
13 अप्रैल राशिफल: सोमवार को सूर्य के गोचर से इन छह राशि वालों की पलटेगी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन किसी बात को लेकर आप काफी परेशान रह सकते हैं। आपके अपने लोगों का व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत भी खराब रह सकती है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन अपने ऊपर विश्वास बनाए रखें। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। घर परिवार में अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन कमजोर रहने वाला है क्योंकि मानसिक रूप से आप तनाव मुक्त होने का प्रयास तो करेंगे लेकिन स्थिति आपको बाहर निकलने नहीं देंगी लेकिन शारीरिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी। बेवजह की चिंता को खुद पर हावी ना होने दें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में प्यार के अवसर मिलेंगे और परिवार का माहौल भी शांति प्रदान करेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन पर अपना पूरा ध्यान देंगे और जीवन साथी की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे। रिश्ता मजबूत बनेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को मिले जुले परिणाम मिलेंगे। कभी प्रिय खुश होगा तो कभी नाराज़। व्यापार के सिलसिले में लाभ के योग बनेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी, जिससे कई काम बन जाएंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी रखने का है क्योंकि आप मानसिक तौर पर भी थोड़े कमजोर महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी कुछ थकावट आपको महसूस होगी, जिससे कामों में रुकावट आ सकती है। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन काफी सुख कारी रहेगा।व्यापार में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है और कुछ लोगों को कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।