Today Horoscope in Hindi, 11 October, 2020
11 अक्तूबर को साल का सबसे शुभ योग रवि पुष्य बना है। ज्योतिष में रवि पुष्य योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसमें शुभ कार्यो का आरंभ और नई खरीददारी को बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आज सिद्धि और श्रीवत्स नाम के भी योग बन रहे हैं। शुभ योग में आज कई राशियों के जातकों को लाभ मिलने के संकेत है।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज परिवार की स्थिति पर चर्चा करेंगे अपनी मां से आज कोई खास बात करेंगे, जिससे दिल में शांति का एहसास होगा। काम को लेकर किए गए प्रयास सफलता दायक साबित होंगे और आपको अपनी कार्यालय के काम से कहीं जाने का आर्डर मिल सकता है, इसलिए आज का दिन व्यस्त रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आपसी समझदारी के साथ आगे बढ़ेगा और जीवनसाथी आपके काम में आपको मदद भी देगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्यार में रंगे नजर आएंगे और काफी रोमांटिक फील करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप उत्साह से लबरेज रहेंगे। घर का माहौल शांति देगा। आप अपने दोस्तों से काफी क्लोज रहेंगे और काफी वक्त उनके साथ बिताएंगे। अपनी इनकम को बढ़ाने का कोई नया आइडिया दोस्तों को दे सकते हैं, जिस पर विचार विमर्श अच्छा खासा होगा और पूरा दिन लगभग व्यस्त रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज थोड़ा सा कमजोर रहेगा, इसलिए शांति बनाए रखने में ही भलाई है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के आर्थिक मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। घर में शुभ काम होगा और सेहत अच्छी रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन परिवार वालों के नाम करेंगे, अच्छा खाएंगे और खूब आराम करेंगे। यदि कोई मकान खरीदने की योजना बनाई है, तो आज उसके बारे में आगे बात बढ़ेगी। जीवनसाथी की समझदारी आपको प्रत्यक्ष रूप से नजर आएगी और परिवार के मामलों में उनका अच्छा खासा हस्तक्षेप होगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के प्यार में काफी खुश नज़र आएंगे और आज के दिन को उनके साथ इंजॉय करने में बिताना पसंद करेंगे। आज खाली समय में आने वाले सप्ताह की तैयारी करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा क्योंकि आपके काम आज गति पकड़ेंगे। पुराने लंबित सभी कामों को आज निपटाने की कोशिश करेंगे, जिससे काफी व्यस्त भी रहेंगे और थोड़ा सा थकावट महसूस करेंगे, फिर भी आपकी सेहत अच्छी रहेगी। किसी सरकारी योजना का लाभ उठाने की कोशिश करेंगे और उसमें सफल भी रह सकते हैं। परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। गृहस्थ जीवन को लेकर मन में शंकाएं रहेंगी लेकिन कोई भी परेशानी की बात नहीं है, इसलिए खुश रहे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज किसी बात को लेकर शक्की हो सकते हैं।