फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11 मार्च राशिफल: बुधवार को बन रहा है ये शुभ योग, छह राशियों को होगा बंपर लाभ

Wed, 11 Mar 2020 05:51 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: रुस्तम राणा Updated Wed, 11 Mar 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 11 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
दैनिक राशिफल

Daily Horoscope, March 11: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग केअनुसार, आज चैत्र कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और हस्त नक्षत्र है। आज ग्रह नक्षत्र के कारण गांदा योग बन रहा है। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, आज गांदा योग का शुभ प्रभाव छह राशियों पर पड़ने वाला है।





पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 11 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल। 

Horoscope Today 11 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
आज आप किसी कारणवश अपने परिवार से दूर जा सकते हैं, जिससे उनके साथ समय बिताने का मौका नहीं मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी और आप अपने रोमांस से अपने प्रियतम को खुश रखेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप नए-नए आईडिया लेकर आगे बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव रह सकता है और नौकरी बदलने के  लिये प्रयास कर सकते हैं।

Horoscope Today 11 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आप अपने विरोधियों को धूल चटाएंगे, लेकिन अपनी बुद्धिमत्ता और वाकपटुता के कारण आप कार्यक्षेत्र में अपनी सफल उपस्थिति दर्ज कराएंगे और इसकी वजह से आपको तारीफ भी मिलेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से आपका मन खिला-खिला रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन थोड़ा सा कमजोर जरूर है, लेकिन आप संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा संजीदा रहना आवश्यक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 11 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मिला जुला असर लेकर आएगा। व्यापार के सिलसिले में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में चमत्कारिक रूप से प्रेम और आकर्षण की बढ़ोतरी होगी। आप अपने जीवन साथी को काफी रोमांटिक पाएंगे आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ अशांति रहने से आपका खुद का मन भी उतना प्रसन्न नहीं होगा, जितना होना चाहिए। विरोधियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अपने खर्चों पर नियंत्रण पाना आवश्यक है।

विज्ञापन
Horoscope Today 11 March 2020 Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए बेहद कमजोर है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें और बीमारियों से बच कर रहें। धन हानि होने की प्रबल संभावना है। धन का निवेश करने से बचना चाहिए। जुए और सट्टेबाजी में धन कमाने से मन दुखी हो सकता है। कार्य क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ हद तक आपको सुखों की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले में आज का दिन सामान्य बीतने वाला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed