Today Horoscope in Hindi, April 11, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
11 अप्रैल राशिफल: शनिवार को इन पांच राशि वालों को रहना होगा सावधान, मिल रहे हैं अशुभ संकेत
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको दिक्कत दे सकती है। मानसिक रूप से किसी बात को लेकर तनाव पालना आपके लिए ठीक नहीं होगा। खर्चे अधिक होंगे। इनकम कम होगी। प्रयास करने से सफलता मिलेगी। भाग्य की बदौलत भी कुछ काम बनेंगे। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन भी सुख में रहेगा।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। व्यापार में जबरदस्त सफलता मिलेगी। कोई खास प्रॉफिट आपके हाथ लग सकता है। साथ काम करने वालों से आपको खुशी मिलेगी। नौकरी के सिलसिले में भी नतीजे अच्छे रहेंगे। ट्रांसफर के योग बनेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन प्रेम से भरपूर रहेगा। सेहत मजबूत रहेगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन खर्चों से भरा रहने वाला है, इसलिए थोड़ी सावधानी अपेक्षित है।मानसिक रूप से तनाव को अपने ऊपर हावी होने से बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत एकदम से बिगड़ सकती है। अचानक से धन हानि हो सकती है। काम के सिलसिले में आपकी योग्यता आपको फायदा देगी। परिवार का माहौल भी शानदार नतीजे प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें बढ़ेंगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अपने प्रेम जीवन में आज आप अच्छे पलों का आनंद लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें दांपत्य जीवन में तनाव का सामना करना पड़ेगा। किसी बात को लेकर जीवनसाथी से झड़प हो सकती है। सेहत ठीक ठाक रहेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।