फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 10 November 2020: कर्क और मिथुन समेत चार राशियों को मिलेंगे अच्छे मौके, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Tue, 10 Nov 2020 06:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 10 Nov 2020 06:56 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 10 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...


Horoscope Today 10 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहेगा। अपने रोमांटिक अंदाज से अपने प्रिय को खुशी देंगे और भविष्य के सपने देखेंगे। आपके ऑफिस में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी, जिससे मन नौकरी बदलने की दिशा में प्रयास कर सकता है। व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होने की प्रबल संभावना बनेगी। हालांकि दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की स्थिति बनेगी। कार्य में सफलता अर्जित करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह मिलेगी, जिस के मार्गदर्शन से आज आप कोई बड़ा काम कर पाएंगे।

Horoscope Today 10 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन में सुख बढ़ने का समय होगा और त्योहार के मौसम में सभी के दिल में खुशी होगी। परिवार के लोगों का सहयोग काम में भी आपको मदद देगा, जिससे कार्य क्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेंगी। अपने साथ काम करने वालों से अच्छा व्यवहार ही आपकी प्रशंसा का कारण बनेगा। दांपत्य जीवन में चले आ रहे, तनाव से मुक्ति मिलेगी, लेकिन जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहने की संभावना है, लेकिन आकस्मिक धन लाभ संभव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 10 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको बिजी रखेगा और मन में कई सारे काम एक साथ पूरा करने की इच्छा शक्ति होगी। जीवनसाथी से रिश्ते बेहतर बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य उनका और आपका दोनों का कमजोर हो सकता है। कठिन चुनौतियों को आप आसानी से हल कर पाने में सफल होंगे, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में बेहतर काम के चलते आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। दोस्तों और अपने प्रिय जनों के साथ आनंददायक यात्रा की कोशिश करेगे, जिसमें सफलता मिलेगी। पैसों का लेनदेन करने के लिए दिन अच्छा है।

विज्ञापन
Horoscope Today 10 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
बढ़ते हुए खर्चों पर अब कमी नजर आने लगेगी और इनकम बढ़ेगी। धन संचय करने में सफलता मिलेगी और परिवार वालों के हित के लिए भी कुछ धन देंगे, जिससे परिवार में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। आपके ऑफिस में कुछ बाधाएं आएगी राह रोकेंगी, लेकिन अपनी तेज बुद्धि और कार्य के चलते ही चलते आप उनको भी जीत लेंगे। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन में भी आज सुखी पल बिताने को मिलेंगे। हालांकि दांपत्य जीवन में जीवन साथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed