मेष राशि
ज्योतिष गणना (09 से 15 नवंबर): राशिनुसार जानिए इस सप्ताह किस दिन रहें जरा बचके...
वृषभ राशि-
संपूर्ण सप्ताह आपके लिए काफी मिलाजुला रहेगा। आरंभ में किसी न किसी कारण से मानसिक तनाव का सामना करना पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय व्यवहार दिखेगा। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में सुधार से विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत फिर भी झगड़े विवाद से दूर ही रहें। 10 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि
अपने सौम्य स्वभाव और कर्मठ व्यक्तित्व के कारण सफलता हासिल करते जाएंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय की सराहना होगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। काफी दिनों से मकान-वाहन खरीदने की योजना कारगर हो सकती है। निर्णय लेने में विलंब न करें। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता, रचनात्मक एवं शोध परक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनी में नौकरी के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। 13 तारीख को रहें जरा बचके।
कर्क राशि
सप्ताह का आरंभ कई तरह से अप्रत्याशित परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। यद्यपि किसी न किसी कारण से आप मानसिक तनाव में रहेंगे फिर भी कामयाबियों का सिलसिला चलता रहेगा। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। स्वास्थ्य विशेषकर के दाहिनी आंख का ध्यान रखें। सप्ताह के मध्य उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। षड्यंत्रकारियों और गुप्त शत्रुओं से बचें। 14 तारीख को रहें जरा बचके।
सिंह राशि
सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलता लेकर आया हुआ है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उसे दृष्टि से भी समय बेहतरीन है। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न पाए। सप्ताह के मध्य आय के साधन बढ़ेंगे, आर्थिक पक्ष और मजबूत होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय अति अनुकूल रहेगा। साझा व्यापार करने से बचें। 15 तारीख को रहें जरा बचके।