{"_id":"5f06f65473d967029f2da44a","slug":"horoscope-today-10-july-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"10 जुलाई राशिफल: सावन का पहला शुक्रवार इन सात राशियों के लिए होगा शुभ, होगा भाग्योदय","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
10 जुलाई राशिफल: सावन का पहला शुक्रवार इन सात राशियों के लिए होगा शुभ, होगा भाग्योदय
Fri, 10 Jul 2020 03:51 AM IST
रुस्तम राणा
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: रुस्तम राणा
Updated Fri, 10 Jul 2020 03:51 AM IST
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : Rohit Jha
Today Horoscope in Hindi, July 10, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सार्थक होंगे और आपको अपनी मेहनत के लिए अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप की पकड़ मजबूत होगी। सेहत भी बढ़िया रहेगी जिससे आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन में आज रोमांस बढ़ेगा और अपने प्रिय से दिल की बात खुलकर कहेंगे। उनसे प्यार बढ़ाने की कोशिश करेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को साथ मिलकर निभाएंगे।
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने काम में पूरी तरह मग्न रहेंगे और मेहनत से अपने काम को अंजाम देंगे जिससे अच्छे नतीजे मिलेंगे। व्यापारी वर्ग को भी उत्तम लाभ के योग बन रहे हैं। आपका काम खुल सकता है और आप उसमें आगे बढ़ेंगे। सेहत मजबूत रहेगी। नई नई बातें आपके दिमाग में आएंगी जो आपकी सोच को और मजबूत बनाएंगी। सेहत बढ़िया रहेगी। दांपत्य जीवन में प्यार और रोमांस बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ रिश्ते मजबूत होगा।प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज सुखद नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आप के प्रति अपनी हर इच्छा जताएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य में थोड़ी दिक्कत जरूर आ सकती है लेकिन काम अटकते अटकते भी अंत में बन ही जाएंगे। खर्चों पर कंट्रोल करना आपके लिए बहुत जरूरी होगा क्योंकि वह आपके हाथ से बाहर जा सकते हैं। इनकम में थोड़ी कमी आएगी जिससे आपको यह सोचना होगा कि आगे क्या करना है। काम के सिलसिले में दिन थोड़ा कमजोर है। सेहत अच्छी रहेगी। इसके लिए आपको अच्छे खान-पान पर ध्यान देना होगा। व्यवस्थित रहें और अनुशासित रहें। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है।
विज्ञापन
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपको चिंताओं से बाहर निकल कर आना होगा और देखना होगा कि वास्तविक सच्चाई क्या है। आवश्यकताओं के लिए अपना पूरा सामर्थ्य लगाएं और अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करें। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा कमजोर है। गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। साथ में खूब बातचीत करेंगे और प्यार बढ़ाएंगे।