दैनिक राशिफल या आज का राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग पौष माह की पूर्णिमा तिथि और आर्द्रा नक्षत्र है। चंद्रमा मिथुन राशि में स्थित है और इसी राशि में आज चंद्र ग्रहण भी लग रहा है।
10 जनवरी का राशिफल: शुक्रवार को चंद्र ग्रहण, देखें किसे होगा नफा-किसे नुकसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है, किंतु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती है। कार्यस्थल पर आपका विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते है। अत: सावधान रहें। आपको अपने परिवार से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है और छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।
आज का दिन आपको धनी और प्रसिद्ध बना सकता है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैI व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में आप मेहनती और प्रभावशाली व्यक्तियों की सहायता से अपनी स्थिति में सुधार करेंगे। चोरी की वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है, अत: आपको सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपको अपने लेखन के माध्यम से और परामर्श देकर कुछ लाभ हो सकते है।
आपको नौकरी या काम-काज से जुड़े कई नए विकल्प मिल सकते हैं। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से आपको बचना चाहिए। व्यापारिक संदर्भ में आप कार्य विस्तार योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश करेंगे। किए गए वादों को निभाए और दूसरों पर विश्वास करें। ये अपनी क्षमताओं को दिखाने का सही समय है। ब्रेकअप से बचने के लिए एक-दूसरे का यकीन ना तोड़ें। साथ ही अपने प्रियजनों के साथ थोड़ा अधिक समय बिताने की कोशिश करें। नाक, कान और गले से जुड़े रोगों से बचें। मेहनत और लगन से आने वाले दिनों में आर्थिक लाभ संभव है।
भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है, क्योंकि इस अवधि के दौरान आप जो भी निर्णय लेंगे उसे पूरा करना मुश्किल होगा। आप अपनी मनोदशा और आत्मविश्वास में गिरावट का अनुभव कर सकते हैI इस समय अपना साहस बटोरें और समय का अधिकतम लाभ उठाएं। आज आपके लिए पारिवारिक सदस्यों का व्यवहार एक पहेली बन सकता है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे और आप अपने व्यक्तिगत शिखर पर होंगे। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।