Today Horoscope in Hindi, June 08, 2020: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
08 जून राशिफल: इन चार राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है सोमवार का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। मानसिक चिंताओं में बढ़ोतरी होगी लेकिन काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में खुशियां रहेंगी।
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी लेकिन मानसिक तनाव आपके लिए काफी अधिक होगा। कुछ बेवजह की चिंताएं और अंजाना डर आपको परेशान करेगा। इनकम में गिरावट आ सकती है। खर्चे बढ़ेंगे। अनचाही यात्रा के योग बनेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को भी सुखद नतीजे हासिल होंगे।
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा, लेकिन आपका आत्मविश्वास काफी अधिक होने से कामों में सफलता मिल ही जाएगी। कुछ दिक्कतें जरूर रहेंगी। आपके अपने अड़चनें पैदा करेंगे। गृहस्थ जीवन चिंता ग्रस्त रहेगा। एक-दूसरे पर किसी बात को लेकर शक हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
आपके लिए आज का दिन मानसिक चिंताओं से घिरा रहेगा। आपको अनेक चिंताएं रहेंगी जो आपकी सेहत पर भी असर डाल सकती हैं। इसलिए ज्यादा सोचने की आदत से बचें। काम के सिलसिले में बेहद अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आपको चुनौतियों की परवाह नहीं करनी चाहिए। गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहेगा और प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को आज बहुत अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका प्रिय आपके साथ रोमांटिक बातें करेगा। आपका दिन खुशनुमा रहेगा।