फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल (08 से 14 जून 2020): जानें जून के दूसरे सप्ताह में क्या कहता है आपका भाग्य

Mon, 08 Jun 2020 07:36 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 08 Jun 2020 07:36 AM IST
विज्ञापन
weekly rashifal 08 to 14 june 2020 know prediction of your zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 08 से 14 जून 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...

weekly rashifal 08 to 14 june 2020 know prediction of your zodiac signs
मेष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष साप्ताहिक राशिफल
जून माह का दूसरा सप्ताह आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस सप्ताह आप कहीं जरूरी कार्य के लिए शहर से दूर जा सकते हैं। गहन विचार से किसी समस्या का हल निकलेगा। गुप्त शत्रु इस समय सक्रिय हो सकते हैं। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। जमीन-जायदाद में कुछ अड़चने आने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में कमी आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आंखों का विशेष ख्याल रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण भरा रहेगा। नौकरी करने वाले लोग अपने सहयोगियों से परेशान रहेंगे। हालात पहले से बेहतर होंगे। प्रेमीजन अपने प्यार की अहमियत को समझें।

weekly rashifal 08 to 14 june 2020 know prediction of your zodiac signs
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

वृष साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह आपके लिए बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए थोड़ा सावधान रहें। विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत का समय है। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly rashifal 08 to 14 june 2020 know prediction of your zodiac signs
मिथुन साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मिथुन साप्ताहिक राशिफल
इस महीने का दूसरा सप्ताह आपके लिए कम अनुकूल है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग करेगा। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ इस सप्ताह आपको सफलता दिलाएगा। कुछ बड़े सौदे इस सप्ताह होने के अवसर बनेंगे। आर्थिक रूप से यह सप्ताह सामान्य रहेगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान-पान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
weekly rashifal 08 to 14 june 2020 know prediction of your zodiac signs
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कर्क साप्ताहिक राशिफल
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। आफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा। वक्त की जरूरत को समझें। धैर्य से काम लें और बच्चों को थोड़ी आजादी दें। रुके हुए कार्यो से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। चर्म रोग से पीड़ा मिल सकती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed