{"_id":"6926aa39ab11cc784c00feec","slug":"horoscope-2026-venus-budh-conjunction-in-makar-rashi-these-zodiac-sign-will-be-lucky-2025-11-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साल 2026 के शुरुआत में होगी बुध-शुक्र की युति, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा धनलाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
साल 2026 के शुरुआत में होगी बुध-शुक्र की युति, इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत और होगा धनलाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:50 PM IST
सार
साल 2026 के शुरुआती महीनों में कई ग्रहों की युति बनने वाली है, जिसमें व्यापार के कारक ग्रह बुध और शुक्र ग्रह शामिल होंगे। जनवरी 2026 में ही बुध और शुक्र की युति मकर राशि में होगी।
विज्ञापन
1 of 4
astrology
- फोटो : adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2026 के शुरुआती महीनों में कई ग्रहों की युति बनने वाली है, जिसमें व्यापार के कारक ग्रह बुध और शुक्र ग्रह शामिल होंगे। जनवरी 2026 में ही बुध और शुक्र की युति मकर राशि में होगी। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, भोग-विलास और ऐशोआराम का कारक ग्रह माना जाता है वहीं बुध ग्रह को व्यापार, वाणी, संचार, बुद्धि और त्वचा का कारक ग्रह माना जाता है। साल 2026 में बुध और शुक्र की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत चमक चमक सकती है। धन-दौलल में अपार बढ़ोतरी के योग बनेंगे। आइए जानते है कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शुक्र और बुध की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी कुंडली में यह युति आपके कर्म भाव में बनेगा। करियर-कारोबार में तरक्की के योग हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको नए तरह के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। साल 2026 में आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार देखने के मिलेगा।
वृषभ राशि
साल 2026 में बुध और शुक्र के संयोग से वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। यह युति आपकी कुंडली के भाग्य भाव में बनेगी। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप धर्म -कर्म में विश्वास बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी के बेहतरीन मौके मिलेंगे। किसी नई तरह की डील फाइनल हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
साल 2026 में बुध और शुक्र की युति होना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यह युति आपकी राशि से पहले पहले भाव में बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षमता में निखार आएगा। आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। धन के स्त्रोतों में बढ़ोतरी होगी। नए-नए तरह के अवसर आपको मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में मेल-मिलाप और प्यार बना रहेगा। जो लोग कारोबार से संबंधित है उनको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आय के नए-नए रास्ते खुलेंगे। इस दौरान जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।