फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanya Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Thu, 07 Jan 2021 01:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Jan 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Kanya Rashifal Predictions 2021 Virgo Horoscope 2021
कन्या राशिफल - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि 2021 


टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

वर्ष के आरंभ से ही ग्रह गोचर काफी मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। राशि स्वामी बुध का सूर्य के साथ केंद्रगत रहना शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। कई महीनों से प्रतीक्षित पड़ा हुआ आपके मकान और वाहन खरीदने का सपना पूर्ण हो सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग ले सकते हैं। अपनी ऊर्जा शक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर विषम हालात को भी नियंत्रित करते रहेंगे, फिर भी कोर्ट कचहरी के मामले बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए हर निर्णय बहुत सोच समझकर करने होंगे और लेन-देन के मामलों में भी सतर्कता बरतनी होगी। दैनिक व्यापारियों के लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्ति  के लिए और प्रयास करने पड़ेंगे। विदेशी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन करना अथवा विदेशी नागरिकता के लिए प्रयास करना सफल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। 

Horoscope 2021 Kanya Rashifal Predictions 2021 Virgo Horoscope 2021
rashifal 2021

6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य बृहस्पति के कुंभ राशि में चले जाने के परिणाम स्वरूप आपके गुप्त शत्रुओं की वृद्धि होगी यह भी संभव है कि आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करें। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बढ़ेगी। सामाजिक  कार्यों अथवा अनाथालय आदि में दान पुण्य करेंगे। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। शादी-विवाह संबंधित वार्ता में भी थोड़ा विलंब हो सकता है। इसे ग्रह योग समझकर परेशान न हों।

Horoscope 2021 Kanya Rashifal Predictions 2021 Virgo Horoscope 2021
rashifal 2021
शुभ अंक- 05
शुभ तारीखें- 5, 14 और 23
शुभ दिन- बुधवार, शुक्रवार, शनिवार 
शुभ रंग- हरा, तोतिया, नीला, जामुनी, पीला
शुभ रत्न- पन्ना, हीरा, नीलम
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Kanya Rashifal Predictions 2021 Virgo Horoscope 2021
rashifal 2021

जब आप मुस्कुरा उठेंगे
सितंबर-अक्टूबर के मध्य ग्रह गोचर बेहतरीन शुभ फलदायक रहेंगे। इस समय कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर भी हस्ताक्षर करना चाहें तो परिणाम सार्थक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा और माहौल भी खुशनुमा रहेगा। समाज में हो रही तारीफ ही आपको मुस्कुराने पर विवश कर देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed