फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Singh Rashifal 2021: साल 2021 का वह महीना जब आप मुस्कुरा उठेंगे...

Thu, 07 Jan 2021 01:12 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 07 Jan 2021 01:12 PM IST
विज्ञापन
Horoscope 2021 Singh Rashifal Predictions 2021 Leo Horoscope 2021
सिंह वार्षिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि 2021 


मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

वर्ष के आरंभ से ही कई ग्रह आपकी राशि से शुभ भाव में गोचर कर रहे हैं जिसके परिणामस्वरूप कार्य व्यापार में सफलता तो मिलेगी ही, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा होगा। किसी भी तरह का नया टेंडर भरना चाहें अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी ग्रहगोचर अनुकूल फल दिलाने वाले सिद्ध होंगे। राजनीतिज्ञों से भी गहरे संबंध बनेंगे, स्वयं भी राजनीति  में जाना चाहें तो अवसर अनुकूल है। वर्ष अप्रत्याशित सफलता दिलाएगा। सामाजिक दायित्व भी बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

Horoscope 2021 Singh Rashifal Predictions 2021 Leo Horoscope 2021
rashifal 2021

नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति अथवा प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों के लिए वर्ष उतना अनुकूल नहीं रहेगा इसलिए बेहतर रहेगा कि अपने कार्य पर ही ध्यान दें। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा-प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। विदेश यात्रा करना अथवा विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। राशि के सर्वाधिक योग कारक मंगल का शुभप्रभाव वर्षपर्यंत आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता दिलाएगा। शासन सत्ता का भी पूर्ण सुख लेंगे। 

Horoscope 2021 Singh Rashifal Predictions 2021 Leo Horoscope 2021
rashifal 2021

6 अप्रैल से 13 सितंबर के मध्य विशेष बृहस्पति कुंभ राशि में गोचर करेंगे जिनके शुभ प्रभावस्वरूप विवाह संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें तो करें किन्तु साझा व्यापार करने से बचें।
शुभ अंक- 01
शुभ तारीखें- 10, 19 और 28
शुभ दिन- रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार 
शुभ रंग- गुलाबी, सफेद, केसरिया, लाल, पीला
शुभ रत्न- माणिक, मूंगा और पुखराज

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope 2021 Singh Rashifal Predictions 2021 Leo Horoscope 2021
rashifal 2021
जब आप मुस्करा उठेंगे
मई-जून के मध्य राशि स्वामी सूर्य का प्रभाव आपके लिए सर्वाधिक असर कारक रहेगा। इस अवधि के मध्य सरकार में प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यों  का निपटारा होगा। शीर्ष नेतृत्व से सभी कार्य करवाने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी, जिसके फलस्वरूप आप मुस्कुराने पर विवश हो जाएंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed