फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holashtak 2026: होलाष्टक में इन 6 राशि वालों को रहना होगा सावधान, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Wed, 18 Feb 2026 01:23 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 18 Feb 2026 01:23 PM IST
सार

Holashtak 2026: होलाष्टक में मांगलिक और शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। इस दौरान कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs be careful during 24-feb to 3 march
होलाष्टक 2026 राशियों पर नकारात्मक प्रभाव - फोटो : Amar Ujala

Holashtak 2026 Negative Zodiac Effects: होली से पहले आने वाली आठ तिथियों को होलाष्टक कहा जाता है। मान्यता है कि इस अवधि में मांगलिक और शुभ कार्यों से परहेज करना चाहिए। वर्ष 2026 में होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से होगी और इसका समापन 3 मार्च को होगा। इस बार यह अवधि पूरे आठ दिनों तक प्रभावी रहेगी। ज्योतिषीय दृष्टि से माना जा रहा है कि इन दिनों में केतु को छोड़कर अन्य ग्रह उग्र स्थिति में रह सकते हैं, जिसका असर कुछ राशियों पर विशेष रूप से दिखाई देता है। खासकर छह राशि के जातकों को इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी, अन्यथा कोर्ट-कचहरी के मामले, जमीन-जायदाद के विवाद, बढ़ते खर्च और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को सावधान रहने की आवश्यकता है।



Holashtak 2026: होलाष्टक में अधिक सक्रिय रहती हैं बुरी शक्तियां, इन आठ दिनों तक न करें ये काम

Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs be careful during 24-feb to 3 march
मेष राशि - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
होलाष्टक मेष राशि वालों के लिए व्यस्तता और मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। अनावश्यक भागदौड़ के साथ संपत्ति से जुड़े विवाद उभर सकते हैं। जमीन या मकान को लेकर मतभेद की आशंका है, यहां तक कि कानूनी प्रक्रिया का सामना भी करना पड़ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में तनाव संभव है। इस समय वाणी पर नियंत्रण रखें और पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs be careful during 24-feb to 3 march
कर्क राशि - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को इन आठ दिनों में धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावट या प्रगति में ठहराव महसूस हो सकता है। सेहत विशेषकर पाचन तंत्र कमजोर पड़ सकता है, इसलिए खानपान संतुलित रखें। बड़े करियर निर्णय फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें और प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs be careful during 24-feb to 3 march
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को दिखावटी मित्रों और स्वार्थी परिचितों से सावधान रहना चाहिए। गलत सलाह या अफवाहों पर भरोसा न करें। नौकरी और व्यापार में लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। जोखिम भरे निवेश से बचें और अचानक आने वाले खर्चों के लिए तैयार रहें।

विज्ञापन
Holashtak 2026 Horoscope negative effects on 6 zodiac signs be careful during 24-feb to 3 march
वृश्चिक राशि - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को कामकाज में देरी और आर्थिक दबाव झेलना पड़ सकता है। धन की कमी या लेन-देन में उलझनें सामने आ सकती हैं। व्यवसाय में धोखे की आशंका है, इसलिए दस्तावेजों और साझेदारी में सावधानी बरतें। रिश्तों में संवाद बनाए रखें और विद्यार्थियों को मेहनत में कमी नहीं करनी चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed