Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशि के लोग रहें अलर्ट

Wed, 18 Feb 2026 12:13 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 18 Feb 2026 12:13 PM IST
सार

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह भारत में नजर आएगा और इसका सूतक काल भी प्रभावी रहने वाला है। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी।

विज्ञापन
kab hai Chandra Grahan 2026 time and impact know rashifal of it in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका असर जातकों पर विशेष रूप नजर आता है। माना जाता है कि, ग्रहण काल में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तीव्र होता है। इसलिए घरों से लेकर मंदिरों तक में कई कठिन नियमों का पालन किया जाता है। हालांकि, ग्रहण काल कुछ राशि वालों के तनाव में वृद्धि से लेकर कई नई उलझनें भी उत्पन्न करता है। वहीं कुछ दिनों में साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है।


 

बता दें, 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। यह एक आंशिक (खण्डग्रास) चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में नजर आएगा। इस दौरान चन्द्रमा सिंह राशि में रहेंगे, जहां पहले से छाया ग्रह केतु विराजमान हैं। दोनों की युति और चंद्र ग्रहण का प्रभाव कुछ राशि वालों पर नकारात्मक असर डाल सकता है। इस दौरान इन जातकों को सभी कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी और किसी भी तरह की यात्राएं करने से बचना चाहिए। ऐसे में आइए इन राशियों के बारे में जानते हैं।


Spasht Ketu Gochar 2026: मघा नक्षत्र में केतु का प्रभाव, इन 4 राशि वालों पर बरसेगा धन और सौभाग्य

Trending Videos
kab hai Chandra Grahan 2026 time and impact know rashifal of it in hindi
chandra grahan 2026 - फोटो : amar ujala

चंद्र ग्रहण 2026
3 मार्च को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर प्रारंभ होगा। यह शाम 06 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल भी भारत में प्रभावी होगा। इसलिए भूलकर भी पूजा-पाठ से जुड़े कार्य न करें।

Budh Vakri 2026: बुध वक्री होने से इन राशि वालों को होगा मुनाफा, नौकरी से लेकर मनचाही यात्रा के बनेंगे योग

kab hai Chandra Grahan 2026 time and impact know rashifal of it in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
  • चंद्र ग्रहण के दौरान कर्क राशि वालों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। 
  • छोटी-छोटी बातों को लेकर चिंता रह सकती है, इसलिए खुद को शांत रखने की कोशिश करें। 
  • आप वाहन खरीदारी के विचार को टाल सकते हैं।
  • इस समय किसी नए काम की शुरुआत करना उचित नहीं रहेगा। 
  • कर्क राशि के लोग धन का लेनदेन या बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से भी बचें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है।
 

Surya Gochar: 19 फरवरी से इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, नई नौकरी और प्रमोशन के बनेंगे योग

विज्ञापन
विज्ञापन
kab hai Chandra Grahan 2026 time and impact know rashifal of it in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
  • कुंभ राशि के लोगों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 
  • व्यापार या नौकरी में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। 
  • इस समय आप दस्तावेजों और पैसों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें।
  • थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी समस्या का कारण बन सकती है, इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
  • पुरानी बातों को लेकर तनाव होगा।
 

Manglik Dosh Ke Upay: मांगलिक दोष से राहत पाने के लिए अवश्य करें ये आसान उपाय, दिखेंगे अच्छे परिणाम

विज्ञापन
kab hai Chandra Grahan 2026 time and impact know rashifal of it in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
  • मीन राशि वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
  • मानसिक शांति बनाए रखना भी आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा।
  • लापरवरी करने से बचें और कोई भी नया काम न करें
  • निवेश से पहले सलाहकारों से बात करना उचित रहेगा।
 

Guru Margi 2026: 11 मार्च को देवगुरु बृहस्पति चलेंगे सीधी चाल, इन तीन राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed