फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: उत्तराखंड़ में किसके हाथ लगेगी सत्ता की चाभी ?

Fri, 10 Mar 2017 02:27 PM IST
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिशास्त्री
सचिन मल्होत्रा/ज्योतिशास्त्री Updated Fri, 10 Mar 2017 02:27 PM IST
विज्ञापन
harish rawat uttrakhand election prediction
हरीश रावत - फोटो : Self

8 नवम्बर 2008 को उत्तरप्रदेश से अलग हो कर नया राज्य बनने के बाद से उत्तराखंड में कोई भी मुख्यमंत्री चुनाव जीत कर सत्ता में वापसी नहीं कर सका है l 71 सीटों वाली इस विधानसभा में चुनावों के दौरान मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के मध्य होता रहा है l देखना दिलचस्प होगा की पिछले साल अपनी पार्टी कांग्रेस में हुई बगावत से लड़कर मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने वाले हरीश रावत क्या चुनावों की वैतरणी को पर कर पुनः सत्ता का सुख हासिल कर पाएंगे ? यदि हम उत्तराखंड राज्य और हरीश रावत की जन्म कुंडली पर दृष्टि डालें तो बेहद दिलचस्प स्थिति बनती हुई दिख रही है।

हरीश रावत दोबारा मुख्यमंत्री बन उत्तराखंड में रच सकते हैं नया इतिहास!

harish rawat uttrakhand election prediction
हरीश रावत - फोटो : file photo

उत्तराखंड राज्य की कुंडली कर्क लग्न और मीन राशि की है l कर्क लग्न की इस कुंडली में इस समय बुध में राहु की विमशोत्तरी दशा चल रही है l बुध चतुर्थ भाव में नीच के सूर्य के साथ बैठे हुए हैं और राहु द्वादश भाव में सिथत हैं l राज्य की कुंडली में 12 वें भाव से सम्बंधित दशा का चलना चुनावों के बाद नयी सरकार के लिए कठिन समय की ओर इशारा है l

हरीश रावत दोबारा मुख्यमंत्री बन उत्तराखंड में रच सकते हैं नया इतिहास!

harish rawat uttrakhand election prediction
उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : amar ujala

संजोग से उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की कुंडली भी कर्क लग्न की है l प्रायः यह देखा गया है के किसी राज्य/राष्ट्र की स्थापना कुंडली का लग्न या चंद्र किसी नेता की कुंडली से मेल रखता हो तो वह नेता उस राज्य की जनता का भरपूर समर्थन पाने में सफल होता हैl

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश रावत दोबारा मुख्यमंत्री बन उत्तराखंड में रच सकते हैं नया इतिहास!

harish rawat uttrakhand election prediction
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala
27 अप्रैल 1947 को सुबह 12 बजकर 30 मिनट पर अल्मोड़ा जिले में जन्मे हरीश रावत की कुंडली कर्क लग्न और कर्क राशि की है l चुनावों के समय वह चंद्र-राहु-चंद्र की विमशोत्तरी दशा में चल रहे होंगें l चंद्रमा उनकी कुंडली में लग्न में शनि के साथ बैठा हुआ है, जिस पर नवमेश गुरु की शुभ दृष्टि उनको एक साफ छवि का जननेता होना बताती है l
विज्ञापन

हरीश रावत दोबारा मुख्यमंत्री बन उत्तराखंड में रच सकते हैं नया इतिहास!

harish rawat uttrakhand election prediction
हरीश रावत - फोटो : file photo

अंतरदशा नाथ राहु लाभ भाव में गुरु से दृष्टि प्राप्त कर एक मजबूत स्थिति में हैं l दशमांश कुंडली में भी चंद्रमा और राहु लग्न-सप्तम के अक्ष पर हो कर राज्य का लाभ मिलने का ज्योतिषीय योग बना रहे हैं l साथ ही शनि और गुरु का अनुकूल गोचर भी इनके लिए शुभ संकेत है l इसलिए ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से हरीश रावत के फिर से मुख्यमंत्री बन सत्ता पाने के प्रबल योग बन रहे हैं l

https://astrologicalmusings.com/
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed