उत्तराखंड में सियासत का पारा चढ़ा हुआ है क्योंकि उत्तर प्रदेश के साथ ही सवाल यही बना हुआ है कि अबकी बार उत्तराखंड में किसकी सरकार?
जानिए, उत्तराखंड में अबकी बार किसकी सरकार
इस बार का विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा की तरह उत्तरखंड के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीते कुछ महीने पहले ही विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में भारी उलट फेर करते हुए यहां सत्ता परिवर्तन का प्रयास किया था और कांग्रेस के हरीश रावत सरकार को सत्ता से हटाने की कोशिश की थी। लेकिन किस्मत ने हरीश रावत का साथ दिया और विपक्षी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। लेकिन क्या विधान सभा चुनाव में भी इस बार किस्मत हरीश रावत का साथ देगी या भाजपा की हवा उत्तरखंड की सियासत में परिवर्तन लाएगी।
जानिए, उत्तराखंड में अबकी बार किसकी सरकार
3 of 7
हरीश रावत
- फोटो : AmarUjala
सबसे पहले हम उत्तराखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हरीश रावत की कुंडली देखें तो पाते हैं कर्क राशि के हरीश रावत के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। इनकी कुंडली में चन्द्रमा अपने घर में बैठा है और संयोग से इस समय चन्द्रमा की दशा भी चल रही है। शुभ ग्रहों की दशा के कारण ही हरीश रावत अपने खिलाफ हुए षड्यंत्र का अंत करते हुए वापस सत्ता में बने रहे।
जानिए, उत्तराखंड में अबकी बार किसकी सरकार
4 of 7
जनसभा में बोलते हरीश रावत
- फोटो : Amar Ujala
26 जनवरी को शनि के राशि परिवर्तन के बाद की स्थिति हरीश रावत को जनता के और करीब लाने में सहायक रहेगी। हरीश रावत उत्तराखंड में अपने विरोधियों को मात देकर वापस सत्ता में आ जाएं इसकी संभावना प्रबल दिखती है।
जानिए, उत्तराखंड में अबकी बार किसकी सरकार
5 of 7
बेजन दारूवाला जाने माने ज्योतिषी हैं।
- फोटो : अमर उजाला
साल 2016 में देहरादून में हुए ज्योतिष महाकुंभ सम्मेलन में बेजन दारुवाला ने भी इस बात का दावा किया था कि हरीश रावत बहुमत के साथ विधान सभा चुनाव जीतेंगे और वापस इनकी सरकार आएगी।