फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Vakri 2022: 29 जुलाई से गुरु होंगे वक्री, इन 6 राशियों पर होंगे सबसे ज्यादा मेहरबान, मिलेगा फायदा

Sun, 24 Jul 2022 06:17 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Jul 2022 06:17 AM IST
विज्ञापन
Guru Vakri In Mean Rashi Jupiter Retrograde In Pisces Good Impact On These 6 Zodiac Sign People Will Be Lucky
jupiter retrograde 2022: गुरु ग्रह को दो राशियों पर आधिपत्य हासिल है पहली राशि धनु और दूसरी मीन है। - फोटो : अमर उजाला

Guru Vakri 2022: एक साल में राशि परिवर्तन करने वाले गुरु अब 29 जुलाई 2022 को स्वयं की राशि मीन में रहते हुए वक्री होने जा रहे हैं। वक्री चाल से मतलब उल्टी चाल से है। इससे पहले गुरु इसी साल 13 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि की यात्रा को विराम देते हुए खुद की राशि मीन में गोचर किया था। देवगुरु बृहस्पति किसी एक राशि में 1 साल तक गोचर करते हैं। गुरु ग्रह को दो राशियों पर आधिपत्य हासिल है पहली राशि धनु और दूसरी मीन है। गुरु कर्क राशि में उच्च के होते हैं यानी जब ये कर्क राशि में रहते हैं तो सदैव अच्छा परिमाण देते हैं वहीं मकर राशि में ये नीच के होते हैं। गुरु अपनी राशि मीन में रहते हुए अगले 5 महीनों तक वक्री चाल से चलेंगे। गुरु की वक्री चाल से देश-दुनिया और सभी राशियों के लोगों के ऊपर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु के आगामी 5 माह के लिए वक्री होने पर कुछ राशियों पर अच्छा फायदा मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरु के मीन राशि में वक्री की स्थिति में किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा। 

Guru Vakri In Mean Rashi Jupiter Retrograde In Pisces Good Impact On These 6 Zodiac Sign People Will Be Lucky
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
29 जुलाई से गुरु के वक्री होने पर वृषभ राशि के जातकों को अच्छा परिणाम मिलने के संकेत हैं। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। योजनाएं में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। सदैव अच्छा फल देने वाले गुरु मीन राशि में उल्टी चाल चलने से भी वृषभ राशि पर मेहरबान दिखेंगे। परिवार में अगर किसी सदस्य से मनमुटाव चल रहा है वह अब दूर हो जाएगा। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही अच्छे से बीतेगा। बिजनेस में तरक्की के योग है। 

Guru Vakri In Mean Rashi Jupiter Retrograde In Pisces Good Impact On These 6 Zodiac Sign People Will Be Lucky
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि 
गुरु के वक्री होने पर कर्क राशि के जातकों पर विशेष कृपा रहेगी। इनका अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा और संबंध भी सुधरेगा। धार्मिक क्रियाकालापों में बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे और धर्म में गहरी आस्था होगी। नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होंगे और इस दौरान तरक्की की भी संभावना है। राजनीति में कुछ सार्थक कदम आगे की तरफ बढ़ सकते हैं। रोजगार की तलाश पूरी होगी और अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिसका इंतजार आपको पिछले कई महीनों से था। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे जिस कारण से समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Vakri In Mean Rashi Jupiter Retrograde In Pisces Good Impact On These 6 Zodiac Sign People Will Be Lucky
Virgo - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
गुरु का मीन राशि में वक्री चाल कन्या राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। जीवन में शानदार रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आप जिस काम में हाथ रहेंगे वह जरूर पूरा होगा। आगे आने वाले समय आपके लिए आर्थिक उन्नति के दरवाजे खोलेगा। परिवार और जीवन साथी का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा और डील हासिल होगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए समय बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज में आपके निर्णय की प्रशंसा होगी। कुल मिलाकर आपके लिए गुरु की चाल में बदलाव चौतरफा तरक्की और खुशियां मिल सकती है।

विज्ञापन
Guru Vakri In Mean Rashi Jupiter Retrograde In Pisces Good Impact On These 6 Zodiac Sign People Will Be Lucky
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि 
इस राशि के जातकों को अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। रूके हुए काम अब जल्द से जल्द पूरे होंगे। आर्थिक उन्नति के दरवाजे खुलेंगे। नौकरी में शानदार उपलब्धियां प्राप्त करेंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास आसमान पर रहेगा। इस दौरान आप जो भी काम करेंगे उसमें शत प्रतिशत सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में नई योजनाएं पटरी पर आएंगी। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। सेहत के मामले में किसी तरह की कोई भी परेशानी नहीं आएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed