फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुरु के वक्री होने पर अगले कुछ महीने इन राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, मिलेगा मान-सम्मान

Mon, 15 Jul 2024 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
guru vakri 2024 lucky zodiac signs get success in life
guru vakri 2024: । वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ और फलदाता ग्रह माना गया है। - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में ग्रहों का गोचर, वक्री, मार्गी, उदय और अस्त होना एक खास घटना मानी जाती है। ग्रहों की चाल और दशा में बदलाव आने पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव जातकों के साथ-साथ देश दुनिया पर भी पड़ता है। कुछ ग्रह बहुत जल्दी ही अपनी राशि बदल लेते हैं तो कुछ वर्षों तक एक ही राशि में रहते हैं। वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को शुभ और फलदाता ग्रह माना गया है। गुरु ग्रह ज्ञान, सुख, शिक्षा, विवाह और वैभव के कारक ग्रह माने हैं। गुरु ग्रह करीब 13 महीनों में अपनी राशि बदलते हैं। आपको बता दें कि गुरु 01 मई 2024 से शुक्र की राशि वृषभ राशि में विराजमान हैं। गुरु इस साल भी इसी राशि में विराजमान रहेंगे फिर अगले साल यानी 2025 तक भी रहेंगे। गुरु साल 2025 में वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर यह वक्री होकर कई राशियों को प्रभावित करेंगे। 



गुरु की वक्री चाल कब
शुभता और ज्ञान के कारक गुरु 9 अक्तूबर 2024 को सुबह मिथुन राशि में वक्री चाल से गोचर कर जाएंगे। ये 4 फरवरी 2025 तक एक बार फिर से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे। गुरु की वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए शुभता लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

guru vakri 2024 lucky zodiac signs get success in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

गुरु की वक्री चाल से इन राशियों को होगा अच्छा फायदा
मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए 9 अक्तूबर 2024 को गुरु ग्रह की वक्री चाल से बहुत अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। गुरु यहां पर आपकी राशि के दसवें भाव में वक्री होंगे। ऐसे में आपके जीवन के हर एक क्षेत्र में अच्छा और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।  आपकी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के संकेत हैं। आपकी कुछ योजनाएं साकार रूप लेने में कामयाब रहेंगी। 

guru vakri 2024 lucky zodiac signs get success in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना बहुत ही अच्छा साबित होगा। आपकी राशि में यह आपके ग्यारहवें भाव में वक्री होंगे। कुंडली का 11वां भाव लाभ प्राप्ति का स्थान होता है। ऐसे में आपको बहुत ही शुभ परिणाम की प्राप्ति होगी। आपको अपने कार्य में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। अच्छा खासा धन लाभ के संकेत हैं। घर परिवार में खुशियां आएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपने किसी को कोई धन उधार दिया है तो उसके वापस आने की अच्छी उम्मीद है। करियर में अच्छी और शानदार ग्रोथ के संकेत हैं। घर-परिवार में खुशियां और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
guru vakri 2024 lucky zodiac signs get success in life
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का वक्री होना किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी राशि के छठे भाव में वक्री होंगे। जिससे आपके जो रूके हुए काम है वह जल्दी ही पूरे होंगे। परिवार में सुख-शांति और मधुरता कायम रहेगी। नौकरी में अच्छे मौके आपको मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। धन के मामले में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed