फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Margi 2024: शनिदेव 30 वर्षों बाद कुंभ राशि में होंगे मार्गी, इन राशियों के लिए शुभ संकेत

Mon, 15 Jul 2024 07:43 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 15 Jul 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Shani Margi 2024 In November These Zodiac Signs Will Give Big Success in Career
shani margi 2024: शनि नवंबर में मार्गी होंगे - फोटो : अमर उजाला

Shani Margi 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में शनिदेव की चाल का विशेष महत्व होता है। शनिदेव सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर इसके दूसरी राशि में जाते हैं। शनि के राशि परिवर्तन के कारण कई राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या शुरू हो जाती है वहीं जिन पर साढ़ेसाती होती है उस पर से खत्म भी हो जाती है। शनि गोचर करने के साथ-साथ वक्री और मार्गी भी होते हैं। आपको बता दें शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि जून से अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री हैं और नवंबर को मार्गी होंगे। शनि के मार्गी होने की वजह से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। शनि का मार्गी होना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर किन-किन राशि वालों को इसका सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा।



Weekly Horoscope (15 से 21 जुलाई 2024): आने वाला सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Shani Margi 2024 In November These Zodiac Signs Will Give Big Success in Career
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
शनिदेव नवंबर में आपकी राशि से कर्म भाव में मार्गी होंगे और शनि देव का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। इससे इस राशि वालों के करियर-कारोबार में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने पर कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियों की प्राप्ति होगी। आप अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाएं रखने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। वहीं जो लोग व्यापार में हैं उन्हे भी अच्छा मुनाफा और कामयाबी की प्राप्ति होगी।  
Shani Margi 2024 In November These Zodiac Signs Will Give Big Success in Career
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
शनिदेव आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी होंगे। कुंडली का नौवां भाव भाग्य और धर्म का होता है। ऐसे में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि की सीधी चाल से आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। करियर-कारोबार में आपको बहुत कुछ अच्छा देखने को मिलेगा। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जो काम धीमी गति से चल रहे थे उसमें प्रगति देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। कामकाज में आपको रफ्तार मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों संग कोई समारोह में भाग ले सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Margi 2024 In November These Zodiac Signs Will Give Big Success in Career
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री से मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। इस राशि के जातकों को अच्छा लाभ मिलने के शुभ संकेत हैं। शनिदेव आपकी राशि से लग्न भाव में मार्गी होंगे जिससे आपके सभी तरह के रूके हुए कामों में तेजी आएगी। आय के अतिरिक्त और बेहतरीन मौके हासिल होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। कामकाज में आपको नया अनुभव मिलेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed