Guru Gochar 2025: शनि के बाद अब देवताओं के गुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का शुक्र ग्रह माना जाता है। यह धनु और मीन राशि के स्वामी होते हैं। पंचांग के अनुसार 14 मई 2025 को देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।। देवगुरु बृहस्पति का साल 2025 में मिथुन राशि में गोचर करना ज्योतिषीय नजरिए से बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला होगा, क्योंकि गुरु यहां से अतिचारी हो जाएंगे यानी गुरु की चाल में तेजी आ आएगी। गुरु के एक वर्ष बाद गोचर करने से देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा। गुरु के गोचर करने से करियर-कारोबा, वैवाहिक जीवन, विवाह और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
Guru Gochar: 12 साल बाद गुरु करेंगे मिथुन राशि में गोचर, इन राशि वालों के लिए शुरू होंगे अच्छे दिन
14 मई को देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। गुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
गुरु का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। यहां पर गुरू आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे जिस कारण से आपके आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, जोश, उमंग और उत्साह में वृद्धि को बढ़ा देते हैं। विवाह और साझेदारी के कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी। रिश्तों में मजबूती के आने के संकेत है। करियर के लिए गुरु का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आपके आत्मविश्वा में बढ़ोतरी और समाज में आपकी छवि में निखार आएगा।
Weekly Horoscope (12 To 18 May): इस सप्ताह इन पांच राशि के लोगों के जीवन में आएगा सुखद बदलाव, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
तुला राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। गुरु यहां तीसरे और पंचम भाव का स्वामी होकर आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। ज्योतिष में कुंडली का नवम भाव भाग्य, धर्म-आध्यात्म और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन के लिए गुरु का गोचर कुछ खुशखबरी और सफलता ला सकता है। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंधों में तेजी आ सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है।
षडाष्टक योग से इन राशि वालों की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, राहु और मंगल लाएंगे परेशानियां
धनु राशि के लिए गुरु का गोचर जीवन में सुख-शांति और संबंधों में मिठास ला सकता है। धनु राशि के स्वामी ग्रह स्वयं गुरु होते हैं। गुरु आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर करेंगे। कुंडली का सप्तम भाव विवाह, जीवनसाथी और व्यापार में साझेदारी से जुड़ा हुआ होता है। धनु राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर शुभ फलों में बढ़ोतरी ला सकता है।